Homemade Collagen Booster Powder: फिटनेस और स्किन ट्रेंड आजकल सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं, आज के दौर में हर दूसरा इंसान फिट बॉडी और चमकदार स्किन चाहता है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर भी कई तरह की क्रीम और टोनर लोग प्रमोट करते रहते हैं और पार्लर जाकर भी लोग महंगे-महंगे फेशियल करवाते हैं. स्किन पर कुछ भी लगाने से पहले सबसे जरूरी है कि हमें अपनी स्किन के बारे में पता होना चाहिए.
अगर आपकी स्किन ड्राई, बेजान और झुर्रियों से भरी है तो इस मतलब साफ है कि आपका कोलेजन लेवल कम है. कोलेजन हमारी बॉडी का जरूर तत्व है, जो कई तरीके से शरीर में काम करता है. त्वचा के लिए भी कोलेजन बहुत अहम रोल निभाता है, क्योंकि इसके बिना आपके चेहरे पर चमक नहीं आएगी.
बाजार में कोलेजन बूस्टिंग पाउडर बहुत महंगा मिलता है, जिसे हर कोई नहीं खरीद सकता है. ऐसे में अच्छी बात यह है कि आप घर पर एक असरदार और नेचुरल कोलेजन बूस्टिंग पाउडर बना सकते हैं.
कोलेजन बूस्टिंग पाउडर का नियमित इस्तेमाल आपकी स्किन के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है. ये पाउडर पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बनता है और स्किन को अंदर से पोषण देता है.
कोलेजन एक ऐसा प्रोटीन है जो हमारी स्किन को टाइट, स्मूद और यंग बनाए रखता है. उम्र बढ़ने के साथ इसका प्रोडक्शन कम होने लगता है, जिससे झुर्रियां, ढीलापन और डलनेस दिखने लगती है. इसलिए डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करना जरूरी है जो कोलेजन को बढ़ाएं.
इसके साथ ही कोलेजन बूस्टिंग पाउडर भी आपके बहुत काम आ सकता है और सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप चेहरे पर लगा भी सकते हैं और पानी में मिलाकर जूस की तरह पी भी सकते हैं.
इस होममेड पाउडर को बनाने के लिए आपको कुछ सुपरफूड्स की जरूरत होगी. हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अधिकतर समान तो आपकी रसोई में ही मिल जाएगा.
एक बाउल में 2 चम्मच चुकंदर पाउडर, 1-1 चम्मच आंवला पाउडर, अलसी और कद्दू के बीज का पाउडर, आधा चम्मच तिल का पाउडर और एक चुटकी हल्दी डालें. सबको अच्छे से मिक्स करें और एयरटाइट कांच के जार में स्टोर कर लें. इस मिक्सर को आप 3 से 4 हफ्ते तक आराम से चला सकते हैं.
अगर आप इसे रोजाना लेते हैं, तो करीब 4 से 6 हफ्तों में स्किन के कलर और ग्लो में फर्क नजर आने लगेगा. इस पाउडर की एक अच्छी बात यह है कि इससे बाल और नाखून भी मजबूत होते हैं.