How to Make Sindhi Koki: सुबह का नाश्ता बनाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है, क्योंकि समझ ही नहीं आता है कि खाने में क्या बनाएं. इस वजह से अक्सर ही लोग पराठा, डोसा, चीला और पोहा बना देते हैं, क्योंकि यह जल्दी तैयार हो जाते हैं. पराठा और चीला यकीनन भारतीय घरों के पसंदीदा और सबसे आसान नाश्ते माने जाते हैं.
लेकिन रोजाना एक ही तरह का टेस्ट चखते-चखते जी भर जाता है. अगर आप भी हर दिन वही बोरिंग पराठे खाकर थक चुके हैं और कुछ ऐसी डिश देख रहे हैं, जो झटपट तैयार हो जाए और खाने में भी लाजवाब हो तो आप क्रिस्पी सिंधी कोकी ट्राई कर सकते हैं. कोकी की सबसे अच्छी बात है कि यह लंबे समय तक फ्रेश रह सकती है.
यह सिंधी लोगों का एक बेहद पारंपरिक और पॉपुलर डिश है, जिसे अक्सर नाश्ते या सफर के दौरान खाने के लिए बनाया जाता है. कोकी दिखने में तो पराठे जैसी लगती है, लेकिन इसका स्वाद और इसे बनाने का तरीका साधारण पराठे से बिल्कुल अलग और अनोखा होता है. इसमें पड़ने वाले खास मसाले, प्याज और घी का मोयन इसे एक लाजवाब टेक्सचर देते हैं.
सिंधी कोकी क्यों है पराठे और चीले से बेहतर?
पराठे जहां थोड़े नरम होते हैं, वहीं कोकी को धीमी आंच पर सेंका जाता है जिससे इसकी बाहरी परत एकदम बिस्किट जैसी खस्ता बनती है. एक तो आप इनको सफर में खाने के लिए भी ले जा सकते हैं, क्योंकि यह लंबे समय तक खराबी नहीं होता. जबकि चीला और पराठा कुछ घंटों में ही कड़ा या बेस्वाद होने लगता है, जबकि कोकी को आप पूरे एक से दो दिन तक बिना फ्रिज के भी फ्रेश रख सकते हैं.
घर पर कैसे बनाएं सिंंधी कोकी?
सिंधी कोकी की सबसे बड़ी खासियत इसका मोयन और इसे बेलने का खास तरीका होता है.
सिंधी कोकी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
इस तरीके से बनाएं कोकी
इस तरीके से खाएं खस्ता कोकी
गरमा-गरम, खस्ता सिंधी कोकी को आप दही, रसीले आलू की सब्जी, आम के अचार या फिर कड़क मसाला चाय के साथ सर्व करें. एक बार क्रिस्पी कोकी खाने के बाद आपके घरवाले दोबारा चीला और पराठा खाने की डिमांड नहीं करेंगे.