scorecardresearch
 

Netflix के 'देसी ब्लिंग' स्टार पर बड़ा शिकंजा! दुबई में फ्रीज हुए करोड़ों के बैंक अकाउंट, मनी लॉन्ड्रिंग जांच में फंसे सतीश सनपाल

Netflix के 'Desi Bling' स्टार सतीश सनपाल मनी लॉन्ड्रिंग जांच के घेरे में हैं. UAE ने उनके और उनकी पत्नी के बैंक अकाउंट, फंड और डिजिटल एसेट्स फ्रीज कर दिए हैं. जानिए पूरा मामला और कौन हैं सतीश सनपाल.

Advertisement
X
मनी लॉन्ड्रिंग में फंसे देसी ब्लिंग स्टार सतीश सनपाल (Photo: ITGD)
मनी लॉन्ड्रिंग में फंसे देसी ब्लिंग स्टार सतीश सनपाल (Photo: ITGD)

दुबई बेस्ड भारतीय बिजनेसमैन और नेटफ्लिक्स के हाई-वोल्टेज ड्रामा वाले रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' से चर्चा में आए सतीश सनपाल बड़ी मुश्किल में घिर गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की एजेंसियों ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत सतीश सनपाल और उनकी पत्नी तबिंदा सनपाल की संपत्तियां अटैच कर दी हैं. इतना ही नहीं, उनके बैंक अकाउंट भी फ्रीज कर दिए गए हैं.

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और कथित तौर पर आतंकवाद के वित्तपोषण (टेरर फाइनेंसिंग) से जुड़े मामलों की जांच के दौरान की गई है.

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, UAE की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने देश के बैंकों, वित्तीय संस्थानों और वर्चुअल एसेट सर्विस प्रोवाइडर्स (डिजिटल एसेट और क्रिप्टो से जुड़ी कंपनियों) को निर्देश दिया है कि सतीश सनपाल और उनकी पत्नी तबिंदा से जुड़े सभी फंड और डिजिटल एसेट्स को तुरंत ब्लॉक कर दिया जाए. यानी जांच पूरी होने तक उनके पैसों और डिजिटल संपत्तियों पर रोक लगा दी गई है.

इसके साथ ही यूएई की जांच एजेंसियां सतीश सनपाल के वित्तीय रिकॉर्ड और लेन-देन की भी विस्तार से जांच कर रही हैं.

क्या सतीश सनपाल पर केस साबित हो गया है?

फिलहाल ऐसा नहीं है. यह कार्रवाई केवल जांच का हिस्सा है. अभी तक किसी अदालत ने सतीश सनपाल के खिलाफ कोई औपचारिक आरोप तय नहीं किया है और न ही उन्हें किसी मामले में दोषी ठहराया गया है. यानी फिलहाल जांच जारी है और कानूनी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है.

Advertisement

बुर्ज खलीफा में घर, लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन

सतीश सनपाल मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले हैं. वह दुबई स्थित NX Holding के चेयरमैन हैं. उनकी कंपनी का कारोबार रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी और फाइनेंशियल मार्केट्स जैसे कई सेक्टरों में फैला हुआ है.

भारत में उन्हें सबसे ज्यादा पहचान Netflix के रियलिटी शो 'Desi Bling' से मिली. इस शो में दुबई में रहने वाले अमीर भारतीय परिवारों और बिजनेसमैन की लग्जरी लाइफस्टाइल, रिश्तों और निजी जिंदगी को दिखाया गया था.

सतीश सनपाल अपनी शाही लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने परिवार के साथ दुबई के बुर्ज खलीफा में रहते हैं. उनके पास कई महंगी लग्जरी कारें हैं, जिनमें रोल्स-रॉयस जैसी प्रीमियम गाड़ियां भी शामिल हैं.

'देसी ब्लिंग' में भी उनकी आलीशान जिंदगी ने लोगों का खूब ध्यान खींचा था. न सिर्फ उनकी बल्कि उनकी पत्नी तबिंदा और बेटी बेला के लाइफस्टाइल की भी खूब चर्चा हुई थी. सतीश की बेटी महज 2 साल की है लेकिन उसके पास अपना लग्जरी कमरा और पर्सनलाइज्ड रोल्स रॉयस गाड़ी है. कपल अपनी पेट्रियार्कल सोच को लेकर भी शो में खूब चर्चा में रहा था.

जांच किस बात की हो रही है?

यूएई की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) इस समय सतीश सनपाल और उनकी पत्नी से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजैक्शन और डिजिटल एसेट्स की जांच कर रही है. यह जांच संदिग्ध मनी लॉन्ड्रिंग और कथित टेरर फाइनेंसिंग से जुड़े पहलुओं को लेकर की जा रही है.

Advertisement

इसी वजह से बैंकों और वित्तीय संस्थानों को उनके फंड और डिजिटल एसेट्स ब्लॉक करने का निर्देश दिया गया है. हालांकि, अब तक किसी अदालत ने सतीश सनपाल के खिलाफ कोई औपचारिक आरोप घोषित नहीं किया है. इसलिए फिलहाल उन्हें दोषी नहीं माना जा सकता. जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement