scorecardresearch
 

Crispy Palak Poha Vada Recipe: शाम के नाश्ते में ट्राई करें क्रिस्पी पालक पोहा वड़ा, चाय के साथ लगेगा शानदार,10 मिनट में होगा तैयार

पालक बहुत हेल्दी होता है, लेकिन कई बार बच्चे हरी सब्जी देखकर ही मुंह बना लेते हैं. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप पालक को पोहा में मिलाकर इससे वड़े बना सकते हैं, जिसे खाते ही बच्चे इसके फैन हो जाएंगे और शाम के नाश्ते के लिए यह सबसे आसान और बेस्ट रेसिपी है.

Advertisement
X
पालक में भरपूर आयरन होता है. (PHOTO:AI)
पालक में भरपूर आयरन होता है. (PHOTO:AI)

Crispy Palak Poha Vada Recipe: बच्चे रोज एक जैसा नाश्ता देखते ही मुंह बना लेते हैं और हरी सब्जी से तो दूर भागते हैं. ऐसे में बच्चों को हरी सब्जी खिलाना अपने आप में ही एक टास्क बन जाता है और अगर आपके घरवाले भी पालक नहीं खाना पसंद करते हैं तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. नाश्ते में पोहा-पराठा की जगह सभी लोग बाहर का चटपटा खाने की डिमांड करते हैं और ऐसे में आप उनके लिए पालक पोहा वड़ा बना सकते हैं, जिसे खाते ही सब लोग इस डिश के फैन हो जाएंगे.

शाम की चाय के साथ क्रिस्पी पालक पोहा वड़ा बनाएं, देखिए यह आपका मजा दोगुना कर देगा. बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम यह वड़ा स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होता है. पालक में आयरन और विटामिन्स होते हैं, जबकि पोहा इसे हल्का और स्वादिष्ट बनाता है, अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. 

महज 10 मिनट में ही पालक पोहा वड़ा तैयार हो जाता है और इसकी रेसिपी बहुत आसान है, जिसे कोई भी आराम से अपने घर पर बना सकते हैं. आइए जानते हैं पालक पोहा वड़ा बनाने की सिंपल रेसिपी.

पालक पोहा वड़ा की सामग्री

  • 2 कप मोटा पोहा (धोकर 10 मिनट भिगोया हुआ)
  • 1 कप बारीक कटा पालक
  • 1 उबला आलू (मैश किया हुआ)
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 बड़े चम्मच चावल का आटा
  • तेल तलने के लिए

पालक पोहा वड़ा बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले तो आपको पोहा को कुछ समय के लिए पानी में भिगोकर रखना है और उसके बाद भीगे हुए पोहे का अतिरिक्त पानी निकाल लें.
  2. अब एक बड़े बर्तन में पोहा, मैश किया हुआ आलू, कटा पालक, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, सभी मसाले और चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इस तैयार मिक्सर से छोटे-छोटे वड़े बनाएं.
  3. एक कड़ाही में तेल गर्म करें और मिडियम गैस पर वड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर या कम तेल में शैलो फ्राई भी कर सकते हैं.
  4. गरमा-गरम पालक पोहा वड़ा को हरी चटनी, टमाटर सॉस और अदरक वाली चाय के साथ सर्व करें. यह झटपट बनने वाला टेस्टी स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा. इतना ही नहीं एक बार खाने के बाद आपके घरवाले इसे बार-बार बनाने की डिमांड करेंगे.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement