scorecardresearch
 

How to Make Chaulai Laddoo: न चीनी, न चाशनी! सिर्फ 3 चीजों से बनाएं प्रोटीन से भरपूर चौलाई के लड्डू, सावन के व्रत में रहेंगे एनर्जेटिक

How to Make Chaulai Laddoo: अगर आप भी सावन के सोमवार व्रत के लिए घर पर कुछ मीठा और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले शुरुआत चौलाई के लड्डू से कीजिए. यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
चौलाई के लड्डू (Photo: ITG)
चौलाई के लड्डू (Photo: ITG)

सावन के पावन महीने की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ व्रत और त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है. तीन दिन बाद सावन का पहला सोमवार है जिस दिन ढेरों लोग व्रत रखते हैं. अगर आपके घर में भी व्रत की तैयारी शुरू हो चुकी है तो क्यों न इस बार बाजार से खरीदने की जगह आप घर पर ही व्रत के पकवान तैयार कर लें.

व्रत में कई लोग चौलाई जिसे राजगीरा और रामदाना भी कहते हैं, उससे बनीं मिठाइयां खाते हैं. चौलाई व्रत के दिनों में सुपरफूड मानी जाती है जो शरीर को भरपूर ऊर्जा देती है. इसलिए आज हम आपको घर पर चौलाई के लड्डू बनाना सिखा रहे हैं. ये चंद मिनटों में तैयार हो जाते हैं और खाने में भी टेस्टी लगते हैं.

सामग्री
चौलाई (राजगीरा): 2 कप (खिली हुई/पफ्ड)

गुड़: 1 कप (बारीक कटा हुआ या कद्दूकस किया हुआ)

देशी घी: 2 बड़े चम्मच

सौंफ पाउडर: आधा चम्मच (वैकल्पिक, स्वाद के लिए)

पानी: 2-3 बड़े चम्मच

बनाने की विधि
अगर आपके पास कच्ची चौलाई है तो भारी तले की कढ़ाई या पैन को तेज गर्म करें. इसमें थोड़ी-थोड़ी चौलाई डालकर बिना तेल या घी के भून लें (यह तुरंत फूल जाती है). फूली हुई चौलाई को अलग बर्तन में निकाल लें.

Advertisement

एक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच घी और 2-3 चम्मच पानी डालकर गर्म करें. अब इसमें कटा हुआ गुड़ डालें. धीमी आंच पर गुड़ को पूरी तरह पिघलने दें.

गुड़ में अच्छा उबाल आने दें और इसे तब तक पकाएं जब तक यह हल्का गाढ़ा न हो जाए. यह देखने के लिए कि चाशनी तैयार है या नहीं, एक कटोरी में पानी लें और उसमें गुड़ की एक बूंद डालकर देखें. अगर गोली आसानी से बन रही है तो चाशनी बिल्कुल परफेक्ट है.

गैस की आंच को बिल्कुल धीमा कर दें या बंद कर दें. अब इसमें भुनी हुई चौलाई और सौंफ पाउडर डालें.

करछी की मदद से चौलाई और पिघले हुए गुड़ को बहुत तेजी और अच्छे से मिला लें, ताकि सारा गुड़ चौलाई पर एकसमानकोट हो जाए.

हाथों पर थोड़ा सा ठंडा पानी या घी लगा लें. मिश्रण के हल्का गर्म (सहने लायक) रहते ही थोड़ा सा हिस्सा हाथ में लें और दबाते हुए गोल-गोल लड्डू का आकार दें.

इसी तरह सारे मिश्रण से लड्डू तैयार कर लें. इन्हें कुछ देर हवा में खुला छोड़ दें ताकि वे कड़े और कुरकुरे हो जाएं. व्रत के दौरान इनका आनंद लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement