scorecardresearch
 

How to get rid of pigeons: बालकनी में कबूतरों की बीट-गंदगी से मिलेगा छुटकारा! आजमाएं मुफ्त वाले ये तरीके

बालकनी में कबूतरों के आतंक और उनकी गंदगी से परेशान हैं तो आप बिना एक भी रुपया खर्च किए घर में मौजूद बेकार चीजों से इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं.

Advertisement
X
गर्मियों में कबूतर आने की समस्या और अधिक बढ़ जाती है. (Photo: ITG)
गर्मियों में कबूतर आने की समस्या और अधिक बढ़ जाती है. (Photo: ITG)

How to get rid of pigeons: शहरों में फ्लैट कल्चर बढ़ने के साथ ही लोग एक नई मुसीबत से परेशान हैं और वह है कबूतरों की आवाजाही बालकनी में अधिक बढ़ जाना. दरअसल, जो बालकनी को हम इतने अच्छे सजाकर रखते हैं, उन्हें कबूतर इसे अपना परमानेंट ठिकाना बना लेते हैं. वे न सिर्फ यहां घोंसला बनाते हैं बल्कि अपनी बीट फैला देते हैं कि बालकनी से बदबू आने लगती है और वहां जाने का भी मन नहीं करता. यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो महंगे नेट या ऑप्शंस के चक्कर में पड़ने के बजाय घर में मौजूद फ्री की चीजों से इन्हें हमेशा के लिए दूर भगा सकते हैं.

पुरानी सीडी का रिफ्लेक्शन (Reflection of an Old CD)

कबूतरों को भगाने का सबसे आसान और फ्री तरीका है बेकार पड़ी पुरानी सीडी (CDs). ब्रिटिश पेस्ट कंट्रोल फर्म सेफगार्ड पेस्ट कंट्रोल की जानकारी के मुताबिक, कबूतरों को चमकती हुई और हिलने-डुलने वाली चीजों से काफी डर लगता है. यदि आप अपनी बालकनी की रेलिंग या दीवारों के पास पुरानी सीडी को किसी धागे की मदद से लटका देते हैं तो हवा से हिलने पर उनसे तेज लाइट रिफ्लेक्ट होती है जो कबूतरों की आंख में पड़ती है. इससे वे आपकी बालकनी से दूर रहते हैं.

किचन के मसाले (Kitchen Spices)

अमेरिकी बर्ड कंट्रोल एक्सपर्ट Bird-X की रिसर्च बताती है, कबूतरों की सूंघने की क्षमता बहुत तेज होती है और वे कुछ खास तीखी गंध को बर्दाश्त नहीं कर पाते. कबूतरों को तेज मसालों की खुशबू से सख्त नफरत होती है. इसके लिए आपको बस अपने किचन में जाना है और काली मिर्च का पाउडर, लाल मिर्च या दालचीनी को उन जगहों पर छिड़क देना है जहां कबूतर आकर बैठते हैं. आप चाहें तो पानी में सिरका मिलाकर एक स्प्रे तैयार कर सकते हैं और इसे बालकनी के कोनों में छिड़क सकते हैं. 

Advertisement

एल्युमिनियम फॉयल और बेकिंग सोडा (Aluminum Foil and Baking Soda)

यदि आपके घर में पुरानी सीडी नहीं है तो किचन में रखा एल्युमिनियम फॉयल भी काम कर सकता है. पेस्ट कंट्रोल एक्सपर्ट नॉर्थवेस्ट एक्सटर्मिनेटिंग का कहना है रेलिंग या खिड़की के किनारों पर एल्युमिनियम फॉयल की पट्टियां बांधने से सूरज की रोशनी रिफ्लेक्ट होती है जो पक्षियों को डराती है. जब कबूतर रेलिंग पर बैठते हैं तो उनके पैरों में बेकिंग सोडा का टेक्सचर अजीब और असहज लगता है जिससे वे उस जगह पर दोबारा बैठना पसंद नहीं करते.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement