scorecardresearch
 

How To Get Rid Of Mosquitoes In Monsoon: कॉइल-स्प्रे छोड़िए! प्याज का ये देसी जुगाड़ बरसात में मच्छरों से दिलाएगा छुटकारा; पैसा खर्च करने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

How To Get Rid Of Mosquitoes In Monsoon: बारिश के मौसम में मक्खी और मच्छरों की परेशानी बढ़ जाती है. ऐसे में घर में मौजूद प्याज, नीम पाउडर, कपूर और कॉफी पाउडर से बना एक आसान घरेलू दीया आपकी मदद कर सकता है. इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है और इस्तेमाल करने का भी.

Advertisement
X
बरसात में मच्छरों को भगाने के लिए प्याज की दीया मददगार साबित हो सकता है. (Photo: ITG)
बरसात में मच्छरों को भगाने के लिए प्याज की दीया मददगार साबित हो सकता है. (Photo: ITG)

How To Get Rid Of Mosquitoes In Monsoon: बारिश का मौसम, गर्मी से राहत दिलाकर इंसानों में ही नहीं, बल्कि पेड़-पौधों में भी नई जान फूंक देता है. ऐसे में चारों तरफ हरियाली और ठंडी-ठंडी हवाएं चलने लगती हैं. लेकिन इस सुहाने मौसम के साथ एक बड़ी परेशानी भी दस्तक देती है और वो है घर में बढ़ते मक्खी, मच्छर और दूसरे छोटे-छोटे कीड़े. इनकी वजह से न सिर्फ चैन से बैठना मुश्किल हो जाता है, बल्कि कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.

ऐसे में ज्यादातर लोग मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए केमिकल स्प्रे, कॉइल या लिक्विड रिपेलेंट का सहारा लेते हैं. हालांकि, इन्हें इस्तेमाल करने के बाद भी लोगों को पूरी तरह से मच्छरों और कीड़ों से छुटकारा नहीं मिल पाता है. अगर आप बार-बार केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहते और कोई आसान, किफायती व घरेलू उपाय ढूंढ रहे हैं, तो घर में रखी प्याज से बना एक देसी जुगाड़ आपके काम आ सकता है. जी हां, प्याज की मदद से आप मच्छरों को आसानी से घर से दूर रख सकते हैं. खास बात यह है कि इसे तैयार करने के लिए आपको किसी महंगी चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि घर में आसानी से मिलने वाली कुछ आसान चीजों से ही ये देसी जुगाड़ मिनटों में तैयार हो जाएगा.

प्याज के साथ कैसे करें मच्छर-कीड़े भगाने का देसी जुगाड़? 
अगर आप बरसात के मौसम में मच्छरों और कीड़ों से परेशान हो जाते हैं, तो आपके खाने का स्वाद बढ़ाने वाली प्याज आपके बहुत काम आ सकती है. आप प्याज का दीया बनाकर मच्छरों और कीड़ों को अपने घर से दूर रख सकते हैं. सबसे पहले एक बड़ा प्याज लें और उसका छिलका उतार दें. अब ऊपर का हिस्सा काटकर बीच की कुछ परतें निकाल लें, ताकि उसमें एक छोटा-सा गड्ढा बन जाए. यही हिस्सा दीये का काम करेगा.

प्याज के दीये में डालें ये 4 चीजें
अब प्याज के बीच बने गड्ढे में थोड़ा-सा नीम पाउडर, थोड़ा कॉफी पाउडर, एक छोटा कपूर का टुकड़ा और एक लौंग डाल दें. इसके बाद रूई की एक बाती को सरसों के तेल में भिगोकर लगा दें.

Advertisement

ऐसे करें इस्तेमाल
अब प्याज के इस दीये को किसी स्टील या मिट्टी की प्लेट में रखकर बाती जला दें. इसे घर के उस हिस्से में रखें जहां मक्खी और मच्छर सबसे ज्यादा आते हैं. माना जाता है कि इससे निकलने वाली तेज महक और धुआं कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकता है.

इस्तेमाल करते समय रखें ये सावधानी
जलते हुए दीये को कभी भी बच्चों या पालतू जानवरों की पहुंच में न रखें. इसके साथ ही इसे पर्दों, कागज या किसी भी ऐसे सामान के पास रखने से बचें, जो आसानी से आग पकड़ सकता हो. घर से बाहर निकलते समय या सोने से पहले दीया जरूर बुझा दें.

सिर्फ इस उपाय पर न रहें निर्भर
घरेलू नुस्खे कुछ हद तक मदद कर सकते हैं, लेकिन मक्खी-मच्छरों को दूर रखने के काम आ सकते हैं. हालांकि, अगर आप इनसे पूरी तरह से बचना चाहते हैं, तो उसका सबसे असरदार तरीका घर में साफ-सफाई बनाए रखना है. आसपास पानी जमा न होने दें, कूड़ेदान को ढककर रखें और खिड़कियों पर जाली लगाएं. अगर मच्छरों की समस्या बहुत ज्यादा है, तो जरूरत पड़ने पर डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार उपाय अपनाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement