Homemade Glowing Skin Toner: आजकल सभी लोग लंबे समय तक जवां रहना चाहते हैं, लेकिन बिगड़ी लाइफस्टाइल और प्रदूषण के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आलम ये है कि 30-35 की उम्र में ही लोगों के चेहरे पर दाग-धब्बों के साथ झुर्रियां और झाइयां आ जाती हैं, जिनकी वजह से वो अपनी उम्र से बड़े लगने लगते हैं. इन चीजों से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे-महंगे ट्रीटमेंट्स और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हर बार ये असर नहीं दिखाते हैं.
अगर आपके चेहरे पर भी दाग-धब्बे, झाइयां या टैनिंग हो गई है और स्किन की चमक फीकी पड़ गई है, तो हर बार महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं है. जी हां, आप रसोई में मौजूद खीरा, ग्रीन टी और गुलाब जल की मदद से एक नेचुरल टोनर तैयार कर सकते हैं. ये स्किन को फ्रेशनेस देने के साथ-साथ उसे हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. इसका रोजाना इस्तेमाल करने पर धीरे-धीरे स्किन साफ और फ्रेश नजर आ सकती है. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं ये स्किन टोनर.
टोनर लगाने से क्या फायदा होता है?
आजकल मार्केट में तरह-तरह के टोनर्स आते हैं, लेकिन घर का बना ये टोनर स्किन को चमकाने का काम कर सकता है. चेहरा धोने के बाद ये टोनर लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है और स्किन फ्रेश महसूस होती है. यहे स्किन को मॉइश्चराइजर लगाने के लिए तैयार करता है. खीरा और ग्रीन टी जैसे नेचुरल तत्व एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जबकि गुलाब जल स्किन को सुकून देने का काम करता है.
घर पर ऐसे बनाएं खीरा-ग्रीन टी टोनर
इस टोनर को बनाने के लिए आपको जरूरत होगी
इसे बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें. अब ग्रीन टी तैयार करें और ठंडी होने के बाद उसे खीरे के रस में मिला दें. आखिर में इसमें थोड़ा गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. तैयार किए गए मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें.
इस्तेमाल करने का सही तरीका
खीरे और ग्रीन टी से घर पर टोनर बनाने के बाद इसे सुबह चेहरा धोने या नहाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाने से पहले चेहरे पर स्प्रे करें. इसे रोजाना इस्तेमाल करने से स्किन फ्रेश महसूस होगी. अगर नियमित रूप से करीब एक महीने तक इसका इस्तेमाल किया जाए, तो दाग-धब्बे और झाइयां हल्की पड़ने में मदद मिल सकती है.
कैसे काम करता है ये टोनर?
एक्सपर्ट्स की मानें तो खीरा, ग्रीन टी और गुलाब जल तीनों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं. हालांकि, इसे लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी घरेलू नुस्खे धीरे-धीरे असर दिखाता है, इसलिए लगाते ही चमत्कार की उम्मीद न करें. थोड़ा धैर्य बनाए रखना जरूरी होता है.
इन बातों का जरूर रखें ध्यान