scorecardresearch
 

गेहूं में नहीं लगेंगे घुन और कीड़े, किचन की ये 3 चीजें रखें साथ; महीनों तक नहीं होगा खराब!

गर्मियों में कीड़े-मकोड़े ज्यादा घरों में आते हैं और खाने की चीजों को खराब करते हैं. गेहूं में बार-बार घुन लगने से अगर आप भी परेशान हैं तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आप घरेलू उपाय करके ही अपनी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं.

Advertisement
X
अनाज को हर महीने धूप दिखानी चाहिए. (PHOTO:ITG/AI)
अनाज को हर महीने धूप दिखानी चाहिए. (PHOTO:ITG/AI)

How to Get Rid Insects on Wheat: भारत में आज भी काफी सारे लोग राशन से गेहूं लेकर चक्की पर पिसवाकर आटा बनाकर इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर गेहूं को ठीक तरीके से स्टोर न किया जाए. तो गेहूं में जल्दी घुन और कीड़े लग जाते हैं.  ये छोटे-छोटे कीड़े जल्दी ही अनाज को खराब कर देते हैं और धीरे-धीरे पूरा गेहूं खराब हो जाता है. खासकर गर्मी और बारिश के मौसम में घुन की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे लोगों को बहुत दिक्कत होती है.

गेहूं से आटा बनता है और जब इनमें घुन लग जाते हैं तो इनको फेंकना पड़ जाता है. भारतीयों के लिए रोटी के बिना तो थाली अधूरी मानी जाती है. इसलिए गेहूं में घुन लगने से लोग काफी परेशान हो जाते हैं, क्योंकि कुछ लोगों के महीनेभर की समस्या हो जाती है. मगर आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है और आप कुछ आसान घरेलू तरीके अपनाकर गेहूं को लंबे समय तक घुन से सुरक्षित रख सकते हैं.

गेहूं को घुन से बचाएंगे ये घरेलू नुस्खे

रसोई में मौजूद कुछ चीजें अनाज को घुन और कीड़ों से बचाने में काफी कारगार साबित होते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि बिना केमिकल के ही आप गेहूं को कीड़े मुक्त कर सकते हैं. 

नीम की पत्तियां करें इस्तेमाल

गेहूं को घुन से बचाने के लिए पुराने जमाने से नीम की पत्तियों का इस्तेमाल किया जा रहा है. सूखी नीम की पत्तियां घुन भगाने का सबसे पुराना और असरदार तरीका है. इसके लिए आपको बस गेहूं रखने वाले डिब्बे या बोरी में नीम की सूखी पत्तियां डालनी होती है. इसकी तेज गंध कीड़ों को दूर रखती है और अनाज लंबे टाइम तक खराब नहीं होता है.

Advertisement

लहसुन की कलियां करें ट्राई

 इनके अलावा लंबे समय तक अनाज को ताजा रखने के लिए कुछ लोग गेहूं में सूखी लहसुन की कलियां भी डालते हैं. लहसुन की तेज गंध से कीड़े दूर भागते हैं और लंबे समय तक अनाज सुरक्षित रहता है.

तेजपत्ता और लौंग भी हैं फायदेमंद

जब भी आप गेहूं को स्टोर करते हैं तो उस समय आप उनके बीच में 8-10 तेजपत्ते या कुछ लौंग डालकर रख दें. इनकी खुशबू से भी घुन और छोटे कीड़े दूर रहते हैं, यह तरीका पूरी तरह नेचुरल है और अनाज पर इसका कोई बुरा असर भी नहीं पड़ता.

धूप दिखाना है जरूरी

 कई बार लोग गेहूं को स्टोर करने के बाद रखकर भूल जाते हैं और इस ज्यादा दिनों तक बंद रहने की वजह से भी उनमें कीड़े लग जाते हैं. इसलिए यह जरूरी है कि आप हर 15-20 दिन में गेहूं को हल्की धूप जरूर दिखाएं. एक तो धूप से नमी खत्म होती है और दूसरा घुन पनप भी नहीं पाते. अगर गेहूं में हल्के कीड़े दिखाई दे रहे हों तो धूप में फैलाकर रखने से वो खुद ही बाहर निकल जाते हैं. 

एयरटाइट कंटेनर में रखें

गेहूं को हमेशा साफ और सूखे एयरटाइट डिब्बों में स्टोर करें. क्योंकि अगर आपको नमी वाली जगह में रखते हैं तो उनमें घुन जल्दी लगते हैं. प्लास्टिक या स्टील के अच्छी तरह बंद होने वाले कंटेनर ही लंबे समय के लिए सबसे बेहतर माने जाते हैं.

Advertisement

पुराने और नए गेहूं को न मिलाएं

एक गलती जो अक्सर लोग करते हैं, वो यह है कि वो पुराने गेहूं घुन लगे गेहूं में ही नया गेहूं मिला देते हैं. इससे सारे ही गेहूं में कीड़े लग जाते हैं, इसलिए पुरानों के साथ कभी भी नए वाले गेहूं नहीं मिक्स करने चाहिए.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement