Fridge Door Rubber Tips: कई बार ऐसा होता है कि घर में रखा फ्रिज समय के साथ कम कूलिंग करने लगता है. ऐसे में लोग शिकायत करते हैं कि उनका फ्रिज पहले की तरह ठंडक नहीं कर रहा. इस वजह से कंप्रेसर बार-बार ऑन हो रहा है या हर महीने बिजली का बिल बढ़ता जा रहा है. इन चीजों की वजह लोग ज्यादातर गैस कम होने या कोई बड़ी तकनीकी खराबी को मान लेते हैं और सीधे मैकेनिक को बुला लेते हैं.
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हर बार ऐसा करने की जरूरत नहीं होती है. कई बार इसके पीछे एक ऐसी छोटी-सी समस्या होती हैं, जिस पर ज्यादातर लोग ध्यान ही नहीं देते हैं. दरअसल, फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर सील (गैसकेट) समय के साथ ढीली हो जाती है, जिससे दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं हो पाता और ठंडी हवा धीरे-धीरे बाहर निकलने लगती है. अच्छी बात ये है कि कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप बिना किसी मैकेनिक को बुलाए, सिर्फ कुछ मिनट में ढीली रबर को फिर से फिट और टाइट कर सकते हैं. चलिए जानते हैं वो ट्रिक्स.
क्या होता है फ्रिज का गैसकेट और क्यों है इतना जरूरी?
फ्रिज के दरवाजे के चारों तरफ लगी रबर को गैसकेट कहा जाता है. इसका काम दरवाजे को पूरी तरह सील करना होता है ताकि अंदर की ठंडी हवा बाहर न निकले. अगर ये रबर सही से काम नहीं करती, तो बहुत सी परेशानियां हो जाती हैं.
इन संकेतों से पहचानें कि रबर खराब हो चुकी है
अगर आपके फ्रिज में ये लक्षण दिख रहे हैं, तो गैसकेट चेक करने का समय आ गया है.
2 मिनट का पेपर टेस्ट करें: आपके फ्रिज की रबर ढीली हो गई है या नहीं पेपर टेस्ट ये पता लगाने का सबसे आसान तरीका है.
अगर रबर फटी नहीं है तो ऐसे करें ठीक
अगर रबर सिर्फ अपनी शेप खो चुकी है और कहीं से कटी नहीं है, तो नई रबर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
1. गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें:
2. हेयर ड्रायर से हल्की गर्माहट दें
हेयर ड्रायर इस्तेमाल करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा गर्म हवा न दें, वरना रबर खराब भी हो सकती है.
मैग्नेट भी जरूर चेक करें
फ्रिज की रबर के अंदर एक मैग्नेट स्ट्रिप होती है, जो दरवाजे को मजबूती से बंद रखने में मदद करती है. अगर ये टेढ़ी या बाहर निकल गई है, तो दरवाजा पूरी तरह सील नहीं होगा. ऐसे में इसे सही जगह पर सेट कर लें.
रबर जल्दी खराब न हो, इसके लिए अपनाएं ये आदतें