क्रिकेट फैन्स के बीच आईपीएल की दीवानगी हर सीजन के साथ बढ़ती ही जा रही है. आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली की एक झलक पाने को फैन्स बेताब रहते हैं. भारत ही नहीं दुनिया के दूसरे देशों में भी आईपीएल का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता रहा है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ आईपीएल को लेकर बातचीत की है. इस बातचीत में ऑस्ट्रेलिया में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के मैच कराने को लेकर जिक्र किया गया है.
साल 2026-27 बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच सीजन का पहला मुकाबला खेला जाना है. यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा. बीबीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब इस टूर्नामेंट का कोई मुकाबला भारत में आयोजित होगा. इसके साथ ही यह पहला मौका होगा जब ऑस्ट्रेलिया की यह टी20 लीग अपने देश से बाहर खेली जाएगी.
ये भी पढ़ें- विदेशी कोच आए, गए... अब माइक स्मिथ क्या बदल पाएंगे पाकिस्तान की बल्लेबाजी?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा बयान
इंडिया टुडे से बातचीत में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने कहा कि वे वर्ल्ड क्रिकेट को बेहतर बनाने के लिए हमेशा तैयार हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि वर्ल्ड क्रिकेट की अर्थव्यवस्था में भारत का बहुत बड़ा योगदान है. प्रवक्ता ने आगे कहा कि हम BBL को भारतीय दर्शकों के सामने पेश करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. हम भविष्य में ऑस्ट्रेलिया में आईपीएल होने की संभावना से इनकार नहीं करते हैं.
ये भी पढ़ें- BBL इतिहास का सबसे बड़ा धमाका, बेन स्टोक्स बन सकते हैं सबसे महंगे खिलाड़ी, कई टीमें दांव लगाने को तैयार!
क्या भारत में होगा एशेज का मैच?
हाल ही में यह चर्चा भी जोरों पर थी कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 150वीं एशेज टेस्ट का मुकाबला भारत में खेला जा सकता है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी टॉड ग्रीनबर्ग के एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के बाद यह अटकलें शुरू हुई थीं. हालांकि, इंडिया टूडे से बात करते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने इन खबरों को खारिज करते हुए साफ किया कि एशेज टेस्ट को इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया से बाहर आयोजित करने की कोई योजना नहीं है.