scorecardresearch
 

How to clean mixer grinder base: मिक्सी की घूमने वाली रिंग के पास जम गई है जिद्दी गंदगी? ये हैक आजमाएं, हो जाएगी नई जैसी

Mixer Grinder Cleaning Tips: मिक्सी के कपलर यानी नीचे के हिस्से में अक्सर गंदगी जम जाती है जिसे साफ करना काफी मुश्किल होता है. घूमने वाली रिंग के पास जमी चिकनाई और गंदगी कैसे साफ करें, इस बारे में जानेंगे.

Advertisement
X
मिक्सी के बेस में अक्सर कापी गंदगी जम जाती है. (Photo: AI Generated)
मिक्सी के बेस में अक्सर कापी गंदगी जम जाती है. (Photo: AI Generated)

Mixer Grinder Cleaning Tips: लगभग हर घर में मिक्सी का इस्तेमाल होता है जिससे काम काफी आसान हो जाता है. कई घरों में तो मिक्सी रोजमर्रा के काम का हिस्सा है. जब मिक्सी को साफ करने की बारी आती है तो उसका जार तो आसानी से साफ हो जाता है लेकिन मिक्सी की मशीन से जुड़ने वाला हिस्सा यानी कपलर के आसपास गंदगी की मोटी परत जम जाती है.

मसाले, तेल और पानी मिलकर वहां ऐसी चिकनाई बना देते हैं जिसे हटाना मुश्किल हो जाता है क्योंकि वहां पर हाथ पहुंच पाना मुश्किल होता है. यदि आपको भी कपलर साफ करने में समस्या होती है तो नीचे बताए हैक काम आ सकते हैं.

पुराने टूथब्रश का करें इस्तेमाल 

मिक्सी के कपलर की सफाई के लिए पुराना टूथब्रश सबसे जरूरी चीज है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कपलर की बारीक जगहों में सफाई के लिए ब्रश ही सबसे बेहतर टूल है.

सबसे पहले एक पुराने ब्रश पर थोड़ा सा डिशवॉशिंग लिक्विड लगाएं. फिर कपलर के चारों ओर जमी गंदगी और चिकनाई को हल्के हाथों से रगड़ें. इससे जो कचरा अंदर फंसा होता है वो आसानी से बाहर आ जाता है. सफाई के बाद एक साफ और सूखे कपड़े से उस हिस्से को पोंछ लें ताकि नमी न रहे.

Advertisement

बेकिंग सोडा का पेस्ट

अगर कपलर के आसपास जिद्दी चिकनाई और पुराने मसाले जम गए हैं तो बेकिंग सोडा आपके लिए बहुत काम का है. NutriBullet के अनुसार, थोड़ा सा बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को कपलर के चारों ओर लगी गंदगी पर लगाएं और 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें.

इससे गंदगी फूलकर ढीली हो जाएगी. इसके बाद ब्रश से हल्का रगड़ें और गंदगी साफ हो जाएगी. आखिर में एक गीले कपड़े से पोंछकर इसे सूखा लें.

विनेगर और पानी

मिक्सी के बेस और कपलर के आसपास नमी की वजह से अक्सर अजीब सी महक आने लगती है. इससे बचने के लिए एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिलाएं.

अब इस घोल को कपलर के पास स्प्रे कर दें लेकिन ध्यान रहे कि स्प्रे बहुत कम मात्रा में हो ताकि पानी अंदर मोटर की तरफ न जाए. थोड़ी देर बाद ब्रश से इसे साफ करें. यह तरीका गंदगी को हटाने के साथ ही बैक्टीरिया को खत्म करने में भी मदद करता है.

ये सावधानी जरूरी रखें

सफाई करते समय इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है वरना वो खराब भी हो सकती है.

  • मिक्सी के बेस को कभी भी सीधे नल के नीचे या पानी में न डुबोएं क्योंकि इससे मोटर में पानी जा सकता है और वो खराब हो सकती है.
  • कपलर को साफ करने के बाद उसे पूरी तरह सूखने दें क्योंकि नमी की वजह से जंग लगने या अंदरुनी हिस्सों में खराबी आने का डर रहता है.
  • अगर आप सफाई के लिए किसी गीले कपड़े का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे अच्छी तरह निचोड़ लें ताकि पानी अंदर न टपके.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement