scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

Anil Ambani Abode House: कंपनियां बर्बाद, लेकिन 5000 करोड़ के घर में रहते हैं अनिल अंबानी, 17 मंजिल.. हेलीपैड भी

देश के सबसे महंगे घरों में शामिल Abode
  • 1/6

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के भाई अनिल अंबानी (Anil Ambani) कभी दुनिया के सबसे बड़े अरबरपियों की लिस्ट में शामिल थे, लेकिन अब उनके कारोबार पर मुश्किलें कम नहीं हो पा रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं अनिल अंबानी अपने परिवार के साथ मुंबई में जिस आलीशान घर में रहते हैं, वो किसी महल से कम नहीं है और उसकी गिनती देश के सबसे महंगे घरों में होती है. (Photo: ITG)

17 मंजिला इमारत है 'Abode'
  • 2/6

17 मंजिला इमारत है 'Abode'
Anil Ambani का घर मुंबई के पाली हिल में स्थित है और इसका नाम एबोड हाउस (Abode House) है, जो एक 17 मंजिला आलीशान इमारत है. इसका एरिया 16,000 वर्ग फुट है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल अंबानी के इस घर की ऊंचाई करीब 66 मीटर है. (Photo: File/ITG)

महल जैसा है अनिल अंबानी का घर  
  • 3/6

महल जैसा है अनिल अंबानी का घर  
अनिल अंबानी परिवार ने घर का नाम एबोड रखा है. एबोड का मतलब 'वह स्थान जहां आप रहते हैं' होता है. इस इमारत की हर एक मंजिल में राजशाही लुक साफ झलकता है और यहां पर अनिल अंबानी पत्नी टीना अंबानी और दो बेटों जय अनमोल अंबानी, जय अंशुल अंबानी, बहू कृशा शाह के साथ रहते हैं. इसके इंटीरियर पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं, जिसे एक विदेशी डेकोरेटर ने डिजाइन किया है. (Photo: File/ITG)
 

Advertisement
एक से बढ़कर एक सुविधाएं 
  • 4/6

एक से बढ़कर एक सुविधाएं 
अनिल अंबानी के Abode House बिल्डिंग में एक से बढ़कर एक लग्जरी सुविधाएं हैं, जिनमें स्विमिंग पूल, जिम, हेलीपैड, पार्किंग एरिया, अनिल अंबानी की शानदार कारों को डिस्प्ले करने के लिए बड़ा लाउंज एरिया शामिल हैं. इस इमारत की हर बालकनी से सूर्योदय और सूर्यास्त और समुद्र का भी बेहतरीन नजारा देखने को मिलता है. (Photo: File/ITG)

5000 करोड़ का है अनिल अंबानी का राजमहल
  • 5/6

5000 करोड़ का है अनिल अंबानी का राजमहल
जैसा कि बताया अनिल अंबानी के इस लग्जरी 17 मंजिला घर को देश के सबसे महंगे घरों में शामिल किया गया है और इसकी अनुमानित कीमत करीब 5,000 करोड़ रुपये बताई जाती है. हालांकि, उनके बड़े भाई मुकेश अंबानी जिस घर में रहते हैं, उसका नाम एंटीलिया (Mukesh Ambani Antilia) है और ये लगभग 15,000 करोड़ रुपये कीमत का है. (Photo: File/ITG)

कभी सबसे अमीरों में थे शामिल
  • 6/6

कभी सबसे अमीरों में थे शामिल
फोर्ब्स की 2018 की सूची के अनुसार अनिल अंबानी के पास उस समय करीब 2.7 अरब डॉलर मूल्य की संपत्ति थी, जो उन्हें दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल करती थी. लेकिन पिछले कुछ सालों में लगातार अनिल अंबानी की कंपनियां दिवालिया हुई हैं और कारोबार में नुकसान के चलते Anil Ambani Networth में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, अब अनिल अंबानी अपने बेटों के साथ कारोबार विस्तार पर फोकस कर रहे हैं. (Photo: File/ITG)

Advertisement
Advertisement