scorecardresearch
 

Stuffed Moong Dal Chilla Recipe: रोज-रोज पराठे खाकर हो गए हैं बोर? बनाएं प्रोटीन से भरपूर 'स्टफ्ड मूंग दाल चीला', खाकर आ जाएगा मजा

Stuffed Moong Dal Chilla Recipe: गर्मियों के मौसम में सुबह के नाश्ते के लिए वेजी स्टफ्ड मूंग दाल चीला बेस्ट है. प्रोटीन और सब्जियों के गुणों से भरपूर ये रेसिपी आपके पेट को हल्का रखेगी और आप दिनभर एनर्जेटिक भी रहेंगे. इसे बनाना भी बहुत आसान है.

Advertisement
X
मूंग दाल चीले में आप सब्जियों के साथ ही पनीर भी भर सकते हैं. (Photo: ITG)
मूंग दाल चीले में आप सब्जियों के साथ ही पनीर भी भर सकते हैं. (Photo: ITG)

Stuffed Moong Dal Chilla Recipe: गर्मियों में खाना हल्का खाना चाहिए ये बात किसी से छिपी नहीं है. ऐसे में लोग सुबह के नाश्ते के लिए किसी ऐसी डिश की तलाश में रहते हैं जो हल्की हो, पेट को लंबे समय तक भरा रखे और खाने में भी स्वादिष्ट लगे. अगर आप भी सुबह-सुबह वही पराठे, ब्रेड या पोहा खाकर बोर हो चुके हैं, तो आप मूंग दाल की चीला ट्राई कर सकते हैं. आज हम मूंग दाल चीले की एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जो बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ ही सब्जियों के गुणों से भरपूर भी है. हम आज आपको वेजी स्टफ्ड मूंग दाल चीले की रेसिपी बताने वाले हैं. 

प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल और रंग-बिरंगी सब्जियों से तैयार यह चीला न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि गर्म मौसम में शरीर को हल्का और एनर्जेटिक महसूस कराने में भी मदद करता है. सबसे अच्छी बात ये है कि ये रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है.

इंग्रेडिएंट्स:

चीला बैटर के लिए

  • 1 कप मूंग दाल (1 घंटे भिगोई हुई)
  • 1 इंच अदरक
  • 1 हरी मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • जरूरत अनुसार पानी
  • एक चुटकी हींग
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी

स्टफिंग के लिए

  • 1 छोटी गाजर (कद्दूकस की हुई)
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 छोटी शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • थोड़ा सा अदरक (बारीक कटा हुआ)
  • 2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती
  • 1/2 कप पनीर (कद्दूकस किया हुआ, ऑप्शनल)

बाकी इंग्रेडिएंट्स

  • स्वादानुसार नमक
  • काली मिर्च पाउडर
  • 1-2 छोटे चम्मच घी

बनाने का तरीका:

1. सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल को अदरक, हरी मिर्च, जीरा और थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सर में पीस लें. इसे एक स्मूद बैटर की तरह तैयार करें. इसके बाद बैटर को एक बाउल में निकालें और इसमें हींग, नमक और हल्दी डालकर अच्छी तरह मिला लें.

Advertisement

2. इसे अच्छे से मिक्स करके अलग रख दें. इसके बाद एक बड़े बाउल में गाजर, प्याज, शिमला मिर्च, अदरक, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और पनीर डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. आपकी हेल्दी स्टफिंग तैयार है.

3. तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा पानी छिड़क दें. अब मूंग दाल का बैटर डालकर उसे गोल-गोल शेप में पतला फैला लें. इसके ऊपर तैयार सब्जियों वाली स्टफिंग फैलाएं और हल्के हाथों से दबा दें ताकि सब्जियां बैटर में अच्छी तरह चिपक जाएं.

4. इसके ऊपर से थोड़ा नमक, काली मिर्च पाउडर और घी डालें. चीले को मीडियम आंच पर पकाएं. जब नीचे से गोल्डन और क्रिस्पी हो जाए तो इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी 2-3 मिनट तक अच्छी तरह सेक लें.

5. गरमा-गरम वेजी स्टफ्ड मूंग दाल चीला हरी चटनी, दही या टमाटर की चटनी के साथ खाकर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. ये हेल्दी नाश्ते, लंच या शाम के स्नैक के लिए एकदम परफेक्ट है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement