scorecardresearch
 

'उड़ता हुआ हाथी दिखा', Comic-Con में छाया 'रामायण' का ट्रेलर, VFX सीन ने उड़ाए होश

सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में 'रामायण पार्ट 1' के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिएक्शन मिले और एक दर्शक का रिव्यू ऑनलाइन वायरल हो गया. उन्होंने फुटेज को शानदार और जबरदस्त बताया.

Advertisement
X
रामायण के ट्रेलर पर रिएक्शन (Photo: Screengrab)
रामायण के ट्रेलर पर रिएक्शन (Photo: Screengrab)

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर 'रामायण पार्ट 1' का मचअवेटेड ट्रेलर गुरुवार को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन इंटरनेशनल में दिखाया गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दर्शक ने ट्रेलर का रिव्यू किया और इसके बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताईं.

वीडियो में रामायण का ट्रेलर देखने के बाद एक व्यक्ति कहता है, 'सच कहूं तो यह बहुत शानदार था, और मैं फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हूं. यह भारत की एक एपिक फिल्म होने वाली है, जो दो भागों में आएगी. उन्होंने यह तो नहीं बताया कि यह किस तारीख को रिलीज होगी, लेकिन पहला पार्ट इस साल और दूसरा 2027 में आएगा.'

ट्रेलर देखने के बाद क्या कहा?
उस व्यक्ति ने आगे बताया कि उन्हें ट्रेलर रिकॉर्ड करने की इजाजत नहीं थी, लेकिन उन्हें इसे दो बार देखने का मौका मिला और उन्होंने इसे शानदार बताया.

उन्होंने कहा, 'यह वाकई बहुत अद्भुत लग रहा है - रावण और राम. एक बदला लेना चाहता है और दूसरा मुक्ति पाना चाहता है. यह जबरदस्त लग रहा है. इसमें पंखों वाला एक उड़ने वाला हाथी भी है. कॉस्ट्यूम भी शानदार थे. सोच रहा हूं कि क्या फिल्म में डांस भी होगा? मैं सच में इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.'

Advertisement

रामायण ट्रेलर रिलीज पोस्टपोन
'रामायण' का मचअवेटेड ट्रेलर 24 जुलाई, 2026 को रिलीज होने वाला था. हालांकि, शुक्रवार सुबह मेकर्स ने घोषणा की कि ट्रेलर की रिलीज टाल दी गई है और इसे बाद में रिलीज किया जाएगा.

बयान में कहा गया, 'आज हमारी 'रामायण' के लिए एक बहुत ही खास पल है. सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी साझेदारी से 'रामायण' को दुनिया तक पहुंचाने का मेरा सपना अब सच हो रहा है. इसे ध्यान में रखते हुए, हम बाद में किसी तारीख पर अपना ट्रेलर दुनिया भर में रिलीज करेंगे. भारतीय सिनेमा के 100 से अधिक वर्षों के इतिहास में, यह गर्व का क्षण होगा जब 'रामायण' को किसी बड़ी ग्लोबल हॉलीवुड फिल्म की तरह पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा.'

वही फिल्म रामायण के ट्रेलर रिलीज की तारीख टालने से नेटिजन्स मेकर्स से काफी नाराज थे. हालांकि जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म का ट्रेलर अगले सप्ताह रिलीज किया जा सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement