scorecardresearch
 

प्रेमी संग होटल पहुंची महिला की संदिग्ध मौत, सुबह बिस्तर पर मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकापुरा स्थित एक होटल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है. महिला अपने कथित प्रेमी के साथ होटल में ठहरी थी और सुबह उसका शव कमरे में मिला. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जबकि प्रेमी से पूछताछ और CCTV फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है.

Advertisement
X
CCTV में कैद हुई दोनों की एंट्री.(Photo: Prem Kumar Passi/ITG)
CCTV में कैद हुई दोनों की एंट्री.(Photo: Prem Kumar Passi/ITG)

पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकापुरा इलाके में स्थित एक होटल के कमरे से एक महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान गांव ढिलवां कलां निवासी राजप्रीत कौर के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही थाना सिटी कोटकापुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजप्रीत कौर गुरुवार रात अपने गांव के ही एक व्यक्ति के साथ होटल में ठहरी थी. पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है. शुक्रवार सुबह जब महिला कमरे में मृत मिली तो होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

यह भी पढ़ें: चट्टे का नशा या आपसी लड़ाई? फरीदकोट में लोगों ने घरों पर लगाए 'बिकाऊ है' का पोस्टर, पुलिस बोली-'गलत रंग दिया जा रहा'

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी कोटकापुरा के एसएचओ सुखविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ होटल पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

CCTV में कैद हुई दोनों की एंट्री, प्रेमी से पूछताछ जारी

Advertisement

जांच के दौरान होटल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी पुलिस के हाथ लगी है. फुटेज में राजप्रीत कौर अपने साथ आए व्यक्ति के साथ होटल में प्रवेश करती हुई दिखाई दे रही है. पुलिस इस फुटेज के आधार पर पूरी टाइमलाइन तैयार कर रही है.

पुलिस महिला के साथ होटल में ठहरे व्यक्ति से पूछताछ कर रही है. जांच अधिकारी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि रात के दौरान क्या हुआ और महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई. मामले से जुड़े हर पहलू की गहन जांच की जा रही है.

फरीदकोट

हालांकि, शुरुआती जांच में पुलिस को कमरे के अंदर किसी तरह के संघर्ष या बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं. इसके बावजूद पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक सभी पहलुओं पर जांच जारी रखे हुए है.

हार्ट अटैक की आशंका, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट करेगी तस्वीर साफ

जांच अधिकारी और थाना सिटी कोटकापुरा के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मौत का प्रतीत हो रहा है. शुरुआती आशंका है कि महिला की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही होगी.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, राजप्रीत कौर बठिंडा जिले के गांव जीदा स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करती थी. उसकी मौत के बाद परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है.

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई संदिग्ध तथ्य सामने आता है तो उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, प्रेमी से पूछताछ, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement