Sprouts Salad Recipe: गर्मियों में हल्का, हेल्दी और जल्दी बनने वाला खाना हर किसी को पसंद आता है. ऐसे में स्प्राउट्स सलाद एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसमें अंकुरित मूंग, प्याज, खीरा, टमाटर, हरा धनिया और नींबू का इस्तेमाल किया जाता है जो इसे टेस्टी और रिफ्रेशिंग बनाता है. यह सलाद बाकी नॉर्मल सलाद से थोड़ा अलग होता है क्योंकि इसमें स्प्राउट्स होने की वजह से प्रोटीन ज्यादा मिलता है.
इसमें डाल गया खीरा, टमाटर, प्याज और हरा धनिया सलाद में ताजगी और रंग जोड़ते हैं, जबकि नींबू का रस इसे हल्का खट्टा और चटपटा स्वाद देता है. यह सलाद गर्मियों में लंच, शाम के स्नैक या हल्के डिनर के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको घर पर आसानी से चटपटा सलाद स्प्राउंट्स सलाद बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बना सकते हैं.
1 कप स्प्राउट्स मूंग
1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
1 छोटा टमाटर कटा हुआ
1/2 खीरा कटा हुआ
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
2 बड़े चम्मच हरा धनिया
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
स्प्राउट्स सलाद को टेस्टी बनाने के कुछ टिप्स