Sooji Chilla Recipe: सुबह का नाश्ता दिन की सबसे जरूरी शुरुआत माना जाता है. यह न सिर्फ शरीर को दिनभर काम करने की एनर्जी देता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी एक्टिव करता है. जो लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते, उन्हें जल्दी थकान, कमजोरी और बार-बार भूख लगने की शिकायत हो सकती है. ऐसे में नाश्ते में कुछ ऐसा खाना जरूरी होता है जो हल्का हो, जल्दी पच जाए और हेल्दी भी हो. सूजी चीला एक ऐसा ही नाश्ता है, जिसे सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि सूजी चीला बनाने के लिए कौन-कौन सी चीजें चाहिए और इसे कैसे बनाया जाता है.
सूजी चीला बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
1 कप सूजी
1/2 कप दही
1 प्याज, बारीक कटा हुआ
1 शिमला मिर्च, बारीक कटा हुआ
1 गाजर, कद्दूकस
1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
¼ चम्मच हल्दी
धनिया पत्ता बारीक कटा हुआ
नमक स्वाद अनुसार
पानी (जरूरत अनुसार)
तेल (सेंकने के लिए)
सूजी चीला बनाएं कैसे