scorecardresearch
 

सनग्लासेस पहनकर की महादेव की पूजा, शिवलिंग संग भूमि पेडनेकर ने दिए पोज, भड़क उठे यूजर्स

सावन के दौरान शिव मंदिर में पूजा करते समय धूप का चश्मा पहनने पर भूमि पेडनेकर को ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ा. लोगों ने मंदिर में उनके व्यवहार पर सवाल उठाए.

Advertisement
X
मंदिर में  भूमि पेडनेकर (Photo: Instagram/bhumisatishpednekkar)
मंदिर में भूमि पेडनेकर (Photo: Instagram/bhumisatishpednekkar)

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर हाल ही में सावन के पवित्र महीने की शुरुआत पर एक शिव मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं, लेकिन वहां से शेयर की गई तस्वीरें और वीडियो के बाद उनकी ऑनलाइन ट्रोलिंग होने लगी. मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान सनग्लासेस पहने रहने की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उनसे काफी नाराज नजर आ रहा है.

दरअसल भूमि पेडनेकर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस मंदिर यात्रा की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे. इन फोटो में उन्हें शिवलिंग पर जल अर्पित करते और पूरी श्रद्धा के साथ हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है.

यूजर्स हुए नाराज
एक्ट्रेस सावन के महीने में भगवान शिव का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं, लेकिन उनकी इस पोस्ट के लाइव होते ही लोगों की नजर उनके चश्मे पर पड़ गई और देखते ही देखते भक्ति का यह पोस्ट ट्रोल्स के निशाने पर आ गया. तस्वीरें सामने आते ही कमेंट सेक्शन में यूज़र्स के तीखे रिएक्शन आने लगे.

लोगों का कहना था कि धार्मिक स्थल पर पूजा-अर्चना करते समय इस तरह के फैशन एक्सेसरीज से परहेज करना चाहिए. एक यूजर ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'क्या आप सनग्लासेस उतारकर पूजा नहीं कर सकती थीं?' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'मैंने तो आज तक कभी किसी को गॉगल्स पहनकर भगवान की पूजा करते नहीं देखा.' एक शख्स ने कमेंट करते हुए पूछा, 'आप मंदिर में भगवान की भक्ति कर रही हैं या फोटोशूट करवा रही हैं?' 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

ऑनलाइन मच रहे इस बवाल और लगातार हो रही आलोचना के बावजूद भूमि पेडनेकर ने फिलहाल इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. उन्होंने ट्रोल्स के कमेंट्स पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है.

हाल ही में असम बाढ़ राहत के लिए अपील की
मंदिर जाने से कुछ दिन पहले ही, भूमि ने असम में आई विनाशकारी बाढ़ के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया था. प्रभावित क्षेत्रों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए, उन्होंने कहा था, 'इस बार असम को हमारी जरूरत है," और अपने फॉलोअर्स को दान करने और इस अपील को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया.

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि को हाल ही में प्राइम वीडियो की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'दलदल' में देखा गया था. इस शो में उन्होंने डीसीपी रीटा फरेरा की भूमिका निभाई, जो एक सीरियल किलर की जांच कर रही एक पुलिस अधिकारी हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement