Lemon Iced Tea Recipe: चिलचिलाती गर्मी में कुछ ठंडा और ताजगी देने वाला पीने का मन करता है. ऐसे में लेमन आइस्ड टी हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है, जिसे आप घर पर कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं. नींबू की हल्की खटास और पुदीने की खुशबू इस ड्रिंक को और भी खास बना देती है. लेमन आइस्ड टी उन लोगों के लिए भी बेहतर ऑप्शन है जो गर्मियों में चाय का अल्टरनेटिव ढूंढते हैं.
इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, आप रिफ्रेश महसूस करते हैं और यह काफी हेल्दी भी होती है. आज हम आपको घर पर आसानी से लेमन आइस्ड टी बनाने का तरीका बताएंगे, जो आपको गर्मियों से राहत देने के साथ-साथ आपका मूड भी बेहतर रखने में मदद करेगा.
इंग्रेडिएंट्स (5 लोगों के लिए )
4 कप पानी
6 टी बैग
1/4 कप चीनी
1/4 कप नींबू का रस
1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
6 नींबू के स्लाइस
थोड़ा सा पुदीना
लेमन आइस्ड टी बनाएं कैसे?
लेमन आइस्ड टी के फायदे
लेमन आइस्ड टी गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और हाइड्रेट रखने में मदद करती है. इसमें मौजूद नींबू डाइजेशन को बेहतर बनाता है और विटामिन C इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होता है. यह थकान और स्ट्रेस कम करती है और स्किन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है.