Homemade Shakarkand Atta: व्रत में पूरी-पराठे बनेंगे एकदम सॉफ्ट! बिना झंझट घर पर ऐसे तैयार करें शकरकंद का शुद्ध आटा
Homemade Shakarkand Atta: व्रत के दौरान शकरकंद के आटे से बनी कई टेस्टी डिशें तैयार की जाती हैं. अगर आप बाजार का आटा खरीदने की बजाय घर पर शुद्ध और ताजा शकरकंद का आटा बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको इसे घर पर बनाने का आसान तरीका बताएंगे.
Advertisement
X
घर पर बनाएं 100% शुद्ध और हेल्दी 'शकरकंद का आटा'(Photo-ITG)
Homemade Shakarkand Atta: सावन और नवरात्रि जैसे व्रतों में शकरकंद से बनी चीजें काफी पसंद की जाती हैं. खासकर शकरकंद के आटे से बनी रोटी, पूरी, पराठा और पकौड़ी लोगों को खूब पसंद आते हैं. हालांकि, ज्यादातर लोग शकरकंद का आटा बाजार से खरीदते हैं. लेकिन बाजार में मिलने वाले आटे में मिलावट का डर रहता है.
ऐसे में अगर आप शुद्ध और ताजा शकरकंद का आटा इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसे घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर शकरकंद का आटा कैसे तैयार कर सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
आवश्यकतानुसार शकरकंद
घर पर शकरकंद का आटा कैसे बनाएं?
घर पर शकरकंद का आटा बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंद को अच्छी तरह धो लें और उसका छिलका उतार दें. अब इसे छोटे और पतले टुकड़ों में काट लें, ताकि यह जल्दी और अच्छी तरह सूख जाए.
इसके बाद कटे हुए शकरकंद के टुकड़ों को एक बड़ी प्लेट या ट्रे में फैलाकर तेज धूप में पूरी तरह सूखने के लिए रख दें. अगर धूप नहीं है तो आप इन्हें 60 से 70 डिग्री सेल्सियस पर पहले से गर्म किए गए ओवन में भी सुखा सकते हैं.
जब शकरकंद के टुकड़े पूरी तरह सूख जाएं तो उन्हें ठंडा होने दें. इसके बाद इन्हें मिक्सर या ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें.
अब तैयार पाउडर को छलनी से छान लें, ताकि मोटे टुकड़े अलग हो जाएं और आपको एकदम महीन आटा मिल सके.
तैयार आटे को पूरी तरह ठंडा होने के बाद एक साफ और एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें. कंटेनर को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखें, ताकि आटे में नमी न आए. सही तरीके से स्टोर करने पर यह आटा लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है.
शकरकंद के आटे से क्या बना सकते हैं?
Advertisement
शकरकंद के आटे का इस्तेमाल पूरी, पराठा, चीला, रोटी, पैनकेक और कई तरह के व्रत वाले स्नैक्स बनाने में किया जा सकता है. इससे बनी डिश टेस्टी होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
शकरकंद हमेशा ताजा और बिना दाग-धब्बों वाले ही चुनें, ताकि आटे की क्वालिटी अच्छी रहे.
शकरकंद को काटने से पहले अच्छी तरह धो लें और छिलका पूरी तरह हटा दें.
टुकड़ों को पतला और एक समान आकार में काटें, ताकि वे जल्दी और बराबर सूख सकें.
अगर धूप में सुखा रहे हैं तो उन्हें पूरी तरह सूखने दें. हल्की नमी रहने पर आटा जल्दी खराब हो सकता है.
आटा पीसने के बाद उसे छलनी से जरूर छानें, ताकि मोटे कण अलग हो जाएं और आटा एकदम महीन मिले.