scorecardresearch
 

एडल्ट स्टार पत्नी कैसे बन सकती है? जिस्म 2 में सनी लियोनी को देख उठे थे सवाल, महेश भट्ट बोले- लोग कुछ और देखने आए थे

महेश भट्ट ने खुलासा किया कि बिग बॉस 5 में सनी लियोनी से मुलाकात के बाद उन्होंने उन्हें जिस्म 2 के लिए चुना. उन्होंने बताया कि फिल्म क्यों बनी, दर्शकों की क्या उम्मीदें थीं और पूजा भट्ट पहले से ही सनी को कास्ट करना चाहती थीं.

Advertisement
X
सनी लियोनी पर महेश भट्ट ने कही बड़ी बात (Photo: ITGD)
सनी लियोनी पर महेश भट्ट ने कही बड़ी बात (Photo: ITGD)

आज सनी लियोनी बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम हैं, लेकिन उनकी एंट्री किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से भारत आईं सनी को महेश भट्ट और पूजा भट्ट ने 'जिस्म 2' के जरिए बॉलीवुड में लॉन्च किया था. अब सालों बाद महेश भट्ट ने खुलासा किया है कि आखिर सनी लियोनी तक वह कैसे पहुंचे और क्यों उन्हें फिल्म में लेने का फैसला किया गया.

बिग बॉस के घर में हुई मुलाकात, वहीं बदल गई किस्मत

रश्मि विराग से बातचीत में महेश भट्ट ने बताया कि उस वक्त पूजा भट्ट 'जिस्म 2' बनाना चाहती थीं. उन्होंने फिल्म का पोस्टर तो जारी कर दिया था, लेकिन हीरोइन फाइनल नहीं हुई थी. इसी दौरान बिग बॉस 5 में सनी लियोनी बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आई थीं. महेश भट्ट ने कहा- उस समय काफी शोर मचा हुआ था कि भारत जैसे देश में एक एडल्ट स्टार को ऐसे शो में कैसे लाया जा सकता है, जिसे हर घर में देखा जाता है.

उन्होंने बताया कि वायकॉम 18 के तबके सीओओ राज नायक ने उन्हें सलाह दी कि वह बिग बॉस के घर जाएं और सनी लियोनी को अपनी फिल्म में कास्ट करें. महेश ने कहा- राज नायक ने मुझसे कहा कि आप तो हमेशा अलग तरह की कास्टिंग करते हैं, बिग बॉस के घर जाइए और सनी लियोनी को अपनी फिल्म में साइन कर लीजिए.

Advertisement

महेश भट्ट ने बताया कि बिग बॉस के घर में सनी से मिलने के बाद उन्हें लगा कि वह एक्टिंग कर सकती हैं. उन्होंने कहा- जब मैं उनसे मिला तो मुझे लगा कि हम उनसे एक्टिंग करवा सकते हैं. इसके बाद मैंने पूजा भट्ट से कहा कि उन्हें 'जिस्म 2' में लेना चाहिए.

'गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाली लड़की' कहकर खरीदी गई फिल्म

महेश ने बताया कि 'जिस्म 2' रिलीज से पहले ही एक डिस्ट्रीब्यूटर ने फिल्म को बहुत बड़ी रकम देकर खरीद लिया था, जबकि उसने फिल्म देखी भी नहीं थी.

उन्होंने कहा- मैंने उससे पूछा कि तुमने फिल्म देखी भी नहीं और इतनी बड़ी कीमत क्यों दे रहे हो? उसने जवाब दिया- सनी भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली लड़की हैं. उनकी पॉपुलैरिटी ही फिल्म को चला देगी.

'लोग कुछ और देखने आए थे...'

महेश भट्ट का मानना है कि फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई क्योंकि दर्शकों की उम्मीदें कुछ और थीं. उन्होंने कहा- लोग एक एडल्ट स्टार को पत्नी बनते नहीं देखना चाहते थे. उन्हें लगा था कि स्क्रीन पर और ज्यादा बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलेगा. लेकिन हमने अलग कहानी दिखाई. यही हमारी सबसे बड़ी गलती थी.

Advertisement

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआती तीन दिनों में फिल्म को जबरदस्त भीड़ मिली थी. पहले तीन दिन थिएटर पूरी तरह भरे हुए थे. इसी वजह से फिल्म ने पहले रन में करीब 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

महेश ने कहा कि लोग इसे उनकी सबसे साहसी कास्टिंग मानते हैं, लेकिन उनके मुताबिक यह ज्यादा एक संयोग था. उन्होंने कहा- सनी लियोनी को कास्ट करना एक इत्तेफाक था. हां, इसमें हिम्मत जरूर थी, लेकिन सब कुछ अचानक हुआ. हर इंसान को अपनी जिंदगी बदलने का मौका मिलना चाहिए. सनी पहले एडल्ट स्टार थीं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह हमेशा वही रहें.

अनुराग कश्यप की 'केनेडी' देखकर हुए खुश

महेश ने सनी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि आज वह एक एक्ट्रेस के तौर पर आगे बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा- जब अनुराग ने सनी को 'केनेडी' में कास्ट किया और वह कान्स फिल्म फेस्टिवल पहुंचीं, तब मुझे बहुत खुशी हुई. वह एक सम्मानजनक मंच पर थीं.

...तो जिस्म में भी होतीं सनी लियोनी

वहीं पूजा भट्ट ने पहले ही खुलासा किया था कि वह सनी लियोनी को सिर्फ 'जिस्म 2' ही नहीं, बल्कि पहली 'जिस्म' में भी कास्ट करना चाहती थीं. उन्होंने अमेरिका में उनके मैनेजर से बात की थी, लेकिन उस समय सनी ने पेंटहाउस के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया हुआ था. इसलिए वह फिल्म नहीं कर सकीं. इसके बाद उन्होंने बिपाशा बसु को लिया था. पूजा के मुताबिक उस फैसले का उन्हें कोई अफसोस नहीं था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement