scorecardresearch
 

Places To Visit In Delhi NCR: कांवड़ यात्रा की छुट्टियों में बच्चों को घुमाएं Delhi-NCR की ये 7 जगहें, बच्चे हो जाएंगे खुश!

Places To Visit In Delhi NCR: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और कांवड़ यात्रा के कारण आपके बच्चों के स्कूल में लंबी छुट्टियां हैं तो यह उनके साथ समय बिताने और घूमने का बेहतरीन मौका है. आप बच्चों को दिल्ली-एनसीआर की कई मजेदार जगहों पर घुमाने ले जा सकते हैं.

Advertisement
X
कांवड़ यात्रा की छुट्टियों में बच्चों के लिए बेस्ट हैं दिल्ली-NCR की ये जगहें (Photo-ITG)
कांवड़ यात्रा की छुट्टियों में बच्चों के लिए बेस्ट हैं दिल्ली-NCR की ये जगहें (Photo-ITG)

Places To Visit In Delhi NCR: कांवड़ यात्रा के चलते अगर आपके बच्चों के स्कूल में लंबी छुट्टियां हैं और आप उनके साथ घर के आसपास कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो दिल्ली-एनसीआर में ऐसी कई जगहें शानदार जगहें हैं जहां आप परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं. यहां आपको एडवेंचर, नेचर, वॉटर पार्क, साइंस और मनोरंजन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलेगा.

सबसे अच्छी बात यह है कि इन जगहों तक आप कुछ ही घंटों में पहुंच सकते हैं और एक दिन में आराम से घूमकर वापस भी आ सकते हैं. आइए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर की उन शानदार जगहों के बारे में, जहां बच्चों के साथ यादगार पर बिता सकते हैं.

लोधी गार्डन (दिल्ली)
अगर आप बच्चों के साथ शांत और सुकून भरा समय बिताना चाहते हैं तो लोधी गार्डन बेहतरीन ऑप्शन है. यहां हरे-भरे लॉन, सुंदर पेड़-पौधे और ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिलती हैं. बच्चे यहां खुलकर दौड़-भाग सकते हैं, जबकि बड़े लोग प्रकृति के बीच सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं. फैमिली पिकनिक और मॉर्निंग या ईवनिंग आउटिंग के लिए यह बेस्ट जगह है.

वर्ल्ड्स ऑफ वंडर (नोएडा)
अगर आपके बच्चे वॉटर राइड्स और एडवेंचर एक्टिविटीज के शौकीन हैं तो वर्ल्ड्स ऑफ वंडर उनके लिए बेहतरीन जगह है. यहां बच्चों और बड़ों, दोनों के लिए कई रोमांचक राइड्स मौजूद हैं. गर्मी या उमस भरे मौसम में वॉटर पार्क का मजा लिया जा सकता है, वहीं फैमिली राइड्स पूरे परिवार को साथ में एंटरटेन करती हैं. छुट्टियों में बच्चों के साथ पूरा दिन बिताने के लिए यह एक शानदार ऑप्शन है.

Advertisement

नेशनल रेल म्यूजियम (दिल्ली)
अगर आपके बच्चे ट्रेनों के बारे में जानना पसंद करते हैं तो नेशनल रेल म्यूजियम जरूर जाएं. यहां भारत की रेलवे से जुड़ी कई ऐतिहासिक ट्रेनें, पुराने इंजन और विंटेज कोच देखने को मिलते हैं. बच्चे टॉय ट्रेन की सवारी का भी आनंद ले सकते हैं. यह जगह मनोरंजन के साथ-साथ बच्चों को नई जानकारी भी देती है.

नेशनल साइंस सेंटर (दिल्ली)
बच्चों को विज्ञान में रुचि पैदा करने के लिए नेशनल साइंस सेंटर बेहतरीन जगह है. यहां कई इंटरैक्टिव मॉडल, साइंस गैलरी और रोचक प्रदर्शनियां हैं, जहां बच्चे खेल-खेल में विज्ञान के सिद्धांतों को समझ सकते हैं. अगर आप बच्चों की छुट्टियों को मजेदार बनाना चाहते हैं, तो इस जगह को जरूर शामिल करें.

सुंदर नर्सरी (दिल्ली)
अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर कुछ समय हरियाली के बीच बिताना चाहते हैं तो सुंदर नर्सरी एक बेहतर जगह है. यहां खूबसूरत बगीचे, ऐतिहासिक स्मारक और खुले मैदान हैं, जहां बच्चे खुलकर खेल सकते हैं. परिवार के साथ पिकनिक मनाने या आराम से समय बिताने के लिए यह जगह काफी पसंद की जाती है.

ओखला बर्ड सैंक्चुअरी (नोएडा)
अगर आपके बच्चे प्रकृति और पक्षियों में रुचि रखते हैं तो ओखला बर्ड सैंक्चुअरी उनके लिए बेहतरीन जगह है. यहां आपको कई तरह के स्थानीय और प्रवासी पक्षी देखने को मिल सकते हैं. सुबह और शाम के समय यहां का शांत माहौल और प्राकृतिक सुंदरता मन को सुकून देती है. यह जगह बच्चों को प्रकृति के करीब लाने का अच्छा अवसर देती है.

Advertisement

किडजानिया (नोएडा)
किडजानिया बच्चों के लिए एक अनोखा इंडोर एडुटेनमेंट पार्क है. यहां बच्चे डॉक्टर, पायलट, शेफ, पुलिस ऑफिसर, फायर फाइटर और रिपोर्टर जैसी कई प्रोफेशनल एक्टिविटीज में हिस्सा लेकर सीखने के साथ-साथ खूब मस्ती भी कर सकते हैं. यह जगह बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मदद करती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement