scorecardresearch
 

Rajasthani Besan Chilla Recipe: नाश्ते में झटपट बनाएं राजस्थानी बेसन का चीला, इसका चटपटा स्वाद सबको आएगा पसंद

Rajasthani Besan Chilla Recipe: अगर नाश्ते में कुछ चटपटा और टेस्टी खाना चाहते हैं तो राजस्थानी बेसन का चीला ट्राई कर सकते हैं. यह बेसन और कुछ आम मसालों की मदद से आसानी से तैयार हो जाता है. इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है.

Advertisement
X
बेसन और मसालों से बनाएं चटपटा चीला (Photo- ITG)
बेसन और मसालों से बनाएं चटपटा चीला (Photo- ITG)

Rajasthani Besan Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते में रोजाना पोहा, पराठा या सैंडविच खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ अलग और चटपटा ट्राई कर सकते हैं. राजस्थानी बेसन का चीला एक ऐसी ही आसान रेसिपी है, जिसे घर पर बेहद आसानी से बना सकते हैं. बेसन, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और कुछ मसालों से बनने वाला यह चीला खाने में काफी टेस्टी लगता है.

खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें दूसरी सब्जियां भी मिला सकते हैं. सुबह ऑफिस जाने की जल्दी हो या शाम को कुछ हल्का और टेस्टी खाने का मन हो, यह रेसिपी आपके काम आ सकती है. तो आइए जानते हैं चटपटी राजस्थानी चीला कैसे बनता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

1.5 कप बेसन

¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

¼ छोटा चम्मच हल्की लाल मिर्च पाउडर

¼ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर

½ छोटा चम्मच अजवाइन

1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

1 बड़ा चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ

50 ग्राम प्याज, बारीक कटा हुआ

50 ग्राम टमाटर, बारीक कटा हुआ

2 बड़े चम्मच तेल

जरूरत के अनुसार पानी

नमक स्वादानुसार

राजस्थानी बेसन का चीला कैसे बनाते हैं?

  1. राजस्थानी बेसन का चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन डालें. अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बेकिंग पाउडर, अजवाइन और नमक मिलाएं. 
  2. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल तैयार करें. इसे अच्छी तरह फेंटें, ताकि घोल में गांठें न रहें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला.
  3. अब इस घोल में बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, प्याज और टमाटर डालकर अच्छी तरह मिला लें. इस तरह चीले का घोल तैयार हो जाएगा.
  4. इसके बाद गैस पर एक नॉनस्टिक पैन रखें और धीमी आंच पर गर्म करें. इसमें थोड़ा सा तेल डालकर पूरे पैन पर फैला दें. अब एक करछी की मदद से घोल पैन में डालें और उसे पतला गोल आकार देते हुए फैला दें. चीले को पतला फैलाने से वह अच्छी तरह पकता है और किनारों से कुरकुरा बनता है.
  5. चीले को धीमी आंच पर करीब 3-4 मिनट तक पकने दें. जब नीचे की तरफ हल्का सुनहरा रंग आने लगे तो इसे पलट दें. दूसरी तरफ से भी 3-4 मिनट तक सेंकें. दोनों तरफ से अच्छी तरह पकने और किनारे कुरकुरे होने पर चीले को प्लेट में निकाल लें. इसी तरह बाकी घोल से भी चीले तैयार कर लें.
  6. गरमागरम राजस्थानी बेसन के चीले को आप साथ हरी चटनी, अचार या सलाद के साथ परोस सकते हैं. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement