Missi Roti Recipe: रोटी तो कई तरह की होती हैं लेकिन पंजाबी स्टाइल मिस्सी रोटी का स्वाद सबसे अलग और लाजवाब होता है. इसे खासतौर पर शादियों, पार्टियों, ढाबों और रेस्टोरेंट में सर्व किया जाता है. कई लोगों को लगता है कि रेस्टोरेंट जैसी सॉफ्ट और टेस्टी मिस्सी रोटी घर पर बनाना मुश्किल काम है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. आप बिना तंदूर के भी तवे पर आसानी से सॉफ्ट और टेस्टी मिस्सी रोटी बना सकते हैं.
बेसन , गेहूं के आटे और कुछ खास मसालों से बनने वाली यह रोटी स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है. यही वजह है कि पंजाब ही नहीं, बल्कि देश के कई हिस्सों में इसे खूब पसंद किया जाता है. आइए जानते हैं कि घर पर पंजाबी स्टाइल मिस्सी रोटी कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप गेहूं का आटा
½ कप बेसन
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 चुटकी हींग
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
2 छोटे चम्मच तेल
2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
नमक स्वादानुसार
जरूरत अनुसार पानी
मक्खन (परोसने के लिए)