scorecardresearch
 

गर्मी की छुट्टी कर देगा केरल का ये 'तीखा' नींबू पानी! पीते ही मिलेगी ठंडक; बस 30 सेकंड में तैयार करें 'कुलुक्की शरबत'

गर्मियों में अगर नींबू पानी और शिकंजी पीकर बोर हो गए हैं? तो इस बार आप केरल का मशहूर 'कुलुक्की शरबत' ट्राई कर सकते हैं. इस शरबत में हरी मिर्च का तड़का लगाया जाता है, जो इसे खास बनाता है. ये न केवल पीने में स्वादिष्ट है, बल्कि महज 30 सेकंड में बनकर तैयार भी हो जाता है.

Advertisement
X
इस शरबत में हरी मिर्च का तड़का लगाया जाता है, जो इसे तीखा बनाता है. (Photo: ITG)
इस शरबत में हरी मिर्च का तड़का लगाया जाता है, जो इसे तीखा बनाता है. (Photo: ITG)

गर्मियों में सभी को कुछ ऐसे की तलाश रहती है, जो ठंडा हो और उनकी प्यास भी भुजा दे. ऐसे में अक्सर लोग नींबू पानी से लेकर शिकंजी की ओर भागते हैं क्योंकि ये न केवल ठंडक देती हैं, बल्कि ताजगी भी देती हैं. लेकिन रोजाना नींबू पानी और शिकंजी पीने से बहुत से लोग बोर भी हो जाते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं और इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो केरल का मशहूर 'कुलुक्की शरबत' पी सकते हैं. ये गर्मियों में आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है.

केरल की इस मशहूर ड्रिंक का स्वाद इतना अलग और मजेदार होता है कि एक बार पीने के बाद लोग इसे बार-बार बनाना पसंद करते हैं. खास बात ये है कि इसमें हरी मिर्च डाली जाती है, जो इसे एकदम यूनिक टेस्ट देती है. चलिए जानते हैं आप केरल से दूर घर बैठे भी कैसे आसानी से इसे बनाकर पी सकते हैं.

क्या है कुलुक्की शरबत?
कुलुक्की शरबत गर्मियों में मिलने वाली केरल की बहुत मशहूर ड्रिंक है. 'कुलुक्की' मलयालम भाषा का शब्द है, जिसका मतलब 'शेक करना' होता है. इस शरबत को बनाने के लिए सभी चीजों को एक साथ डालकर अच्छी तरह शेक किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. इसे लोग शेक किया हुआ नींबू पानी भी कहते हैं, लेकिन इसका फ्लेवर सादे नींबू पानी से बहुत ही अलग होता है.

हरी मिर्च बनाती है इसे खास
इस ड्रिंक की सबसे बड़ी खासियत है इसका खट्टा-मीठा और तीखा स्वाद होता है. इसमें नींबू, चीनी, पुदीना और सब्जा सीड्स के साथ ही बारीक कटी हरी मिर्च भी मिलाई जाती है. हरी मिर्च ही इस शरबत को खास स्वाद देती है, जिससे इसे पीते ही फ्रेशनेस महसूस होती है.

घर पर ऐसे बनाएं कुलुक्की शरबत
कुलुक्की शरबत को घर पर बनाने के लिए आपको चाहिए:

  • 1 नींबू
  • 2 से 3 चम्मच चीनी या शुगर सिरप
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 चम्मच भीगे हुए सब्जा बीज
  • कुछ पुदीने की पत्तियां
  • थोड़ा नमक
  • बर्फ के टुकड़े
  • ठंडा पानी


बनाने का तरीका

एक शेकर, बोतल या स्टील के गिलास में सभी चीजें डाल दें. अब इसे 20 से 30 सेकंड तक जोर-जोर से हिलाएं. जब इसमें हल्के-हल्के झाग बनने लगे, तब इसे गिलास में डालकर तुरंत सर्व करें.

Advertisement

गर्मियों में क्यों फायदेमंद है ये ड्रिंक?

कुलुक्की शरबत सिर्फ स्वाद में ही मजेदार नहीं होता, बल्कि गर्मी में शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है.

  • इसमें डाला गया नींबू शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.
  • सब्जा सीड्स शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं.
  • पुदीना ताजगी देता है.
  • बर्फ और ठंडा पानी गर्मी से राहत दिलाते हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement