Cucumber Tambuli Recipe: उत्तर भारत ही नहीं बल्कि साउथ इंडिया के खाने का स्वाद भी शानदार होता है, गर्मी के दिनों में जब भूख कम लगती है और शरीर को ठंडक की जरूरत होती है. ऐसे में कई साउथ इंडियन डिशेज हैं जो बहुत हल्की और शरीर को ठंडक पहुंचाती हैं. सबसे खास बात यह है कि इनको बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है, इसके लिए आपको बस कुछ ही इंग्रेडिएंट्स की जरूरत होती है.
गर्मी में लंच के लिए जब कोई सब्जी बनाने का मन नहीं करता है तब साउथ इंडिया की कुछ ट्रेडिशनल रेसिपीज किसी वरदान से कम नहीं लगती हैं. ऐसी ही एक डिश है कुंकम्बर तंबुली, जो कर्नाटक की फेमस और हेल्दी डिश है. यह सिर्फ एक रेसिपी नहीं, बल्कि वहां की पारंपरिक खानपान संस्कृति का हिस्सा भी है, जिसे खासतौर पर गर्मियों में बनाकर खाया जाता है.
क्या है कुकुंबर तंबुली?
ताम्बुली शब्द कन्नड़ के दो शब्दों 'थम्पु' और 'हुली' (जिसका अर्थ है ठंडा और करी) से मिलकर बना है. यह एक पतली दही की करी होती है, जिसे समर सीजन में कर्नाटक में आमतौर पर लोग अपने घरों में बनाते हैं. खीरे से बनने वाली तंबुली को ही कुंकम्बर तंबुली कहते हैं.
कुंकम्बर तंबुली देखने में बिल्कुल देसी रायता जैसी लगती है, लेकिन इसका टेस्ट और बनाने का अंदाज बहुत अलग है. इस डिश को नारियल, जीरा और हरी मिर्च के पेस्ट से खास फ्लेवर दिया जाता है, यह डिश शरीर को ठंडक देती है और डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है.
खीरा तंंबुली इंग्रेडिएंट्स
इस तरीके से बनाएं देसी खीरा तंबुली