Akki Roti Recipe: रोटी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है और लगभग हर घर में रोज बनाई जाती है. लेकिन अगर आप हर दिन गेहूं की रोटी और पराठा खाकर बोर हो गए हैं तो चावल के आटे से बनी अक्की रोटी जरूर ट्राई करें. यह कर्नाटक का एक मशहूर पारंपरिक नाश्ता है जो अपने स्वाद और सादगी के लिए काफी पसंद किया जाता है. चावल के आटे, प्याज और हल्के मसालों से बनने वाली यह रोटी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ हल्की भी होती है. सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे सुबह की जल्दबाजी में भी झटपट बना सकते हैं.
अक्की रोटी को आप टमाटर की चटनी, नारियल की चटनी, दही या अपनी पसंद की किसी भी सब्जी के साथ परोस सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है. तो आइए जानते हैं कि अक्की रोटी कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है.
2 कप चावल का आटा
1 बारीक कटा प्याज
7-8 करी पत्ते (बारीक कटे हुए)
2 बारीक कटी हरी मिर्च
थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ अदरक
1 चम्मच जीरा
1/2 कप बारीक कटा हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
जरूरत अनुसार तेल