scorecardresearch
 

Dibba Roti Recipe: कड़ाही में गिलास रखकर बनती है आंध्र प्रदेश की अनोखी 'डिब्बा रोटी', बाहर से कुरकुरी और अंदर से स्पंजी

Dibba Roti Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो आंध्र प्रदेश की मशहूर डिब्बा रोटी जरूर ट्राई करें. जानिए इडली-डोसा बैटर से बनने वाली इस बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मुलायम डिश की आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी.

Advertisement
X
डिब्बा रोटी को इडली-डोसा बैटर से बनाया जाता है. (Photo: ITG)
डिब्बा रोटी को इडली-डोसा बैटर से बनाया जाता है. (Photo: ITG)

Dibba Roti Recipe: ज्यादातर लोगों को आपने सुबह के समय पराठा, पोहा, इडली या उपमा खाते देखा होगा. ये सभी चीजें खाने में टेस्टी तो लगती हैं, लेकिन कई बार लोग इन्हें रोजाना खाकर बोर भी हो जाते हैं. अगर आप उन्हीं में शामिल हैं, जो रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार ब्रेकफास्ट में रोटी ट्राई करें. ये रोटी नॉर्मल आटे की रोटी नहीं होती है, बल्कि ये आंध्र प्रदेश की मशहूर 'डिब्बा रोटी' है. जी हां, ये नाम सुनने में बेशक अजीब लगे, लेकिन इसका स्वाद बेहद कमाल है.

इसका नाम भले ही रोटी हो, लेकिन ये न तो पराठा है और न ही डोसा. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये बाहर से सुनहरी और कुरकुरी होती है, जबकि अंदर से बेहद मुलायम और स्पंजी रहती है. इसे इडली-डोसा के बैटर से बनाया जाता है, लेकिन पकाने का तरीका इसे बिल्कुल अलग बनाता है. चलिए जानते हैं आप घर पर कैसे बना सकते हैं आंध्र प्रदेश की 'डिब्बा रोटी'. 

क्या है डिब्बा रोटी?
डिब्बा रोटी आंध्र प्रदेश की एक ट्रेडिशनल डिश है. इसे गाढ़े इडली-डोसा बैटर से मोटा-मोटा बनाकर धीमी आंच पर पकाया जाता है. खास बात ये है कि इसे पकाते समय बीच में एक छोटा कटोरा या गिलास रखा जाता है, जिससे ये इवनली पकती है और अंदर से फूली हुई बनती है. सिकने के बाद ये देखने में बिल्कुल बड़े साइज के डोनट जैसी लगती है.

डिब्बा रोटी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 2 कप इडली-डोसा बैटर
  • थोड़ा सा तेल
  • थोड़ा सा जीरा

बनाने का तरीका:
1. डिब्बा रोटी बनाने के लिए एक भारी तले की कड़ाही लें. कड़ाही को अच्छे से गर्म करके उसमें थोड़ा सा तेल डालें.
2. अब उसमें 2 कप इडली-डोसा बैटर डाल दें.
3. बैटर के बीच में पानी से भरा एक छोटा स्टील का गिलास या कटोरी रखें.
4. कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं.
5. इसके बाद गिलास या कटोरी निकाल दें और रोटी को बहुत ध्यान से पलट दें.
6. दूसरी तरफ से 5-7 मिनट और पकाएं. पकने से बाद आप देखेंगे कि ये दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी हो चुकी होगी.
7. बस डिब्बा रोटी तैयार है. इसे गरमा-गरम चटनी के परोसें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement