scorecardresearch
 

जाली से 'बदसूरत' दिख रही है बालकनी? बिना नेट के आजमाएं ये 6 स्टाइलिश ऑप्शंस, कबूतरों का आना भी होगा बंद

Balcony Covering Ideas Without Net: बालकनी में कबूतरों के आतंक से छुटकारा पाने के लिए क्या आप भी गंदी और भद्दी जाली लगवाने को मजबूर हैं? अगर आप ऐसा सोचते हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. बिना नेट के बालकनी को खूबसूरत, खुला-खुला और मॉडर्न लुक देने के भी कई ऑप्शंस मौजूद हैं. आप बालकनी को कवर करने के लिए बांस के ब्लाइंड्स, वर्टिकल गार्डन और ग्लास पैनल जैसे 6 बेहतरीन तरीके अपना सकते हैं.

Advertisement
X
बालकनी को कवर करने के लिए पौधों से खूबसूरत ग्रीन स्क्रीन भी बनाई जा सकती है. (Photo: ITG)
बालकनी को कवर करने के लिए पौधों से खूबसूरत ग्रीन स्क्रीन भी बनाई जा सकती है. (Photo: ITG)

Balcony Covering Ideas Without Net: बालकनी में कबूतरों की बीट, पंख और घोंसलों से अक्सर लोग परेशान रहते हैं. इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लोग सीधा बालकनी को जाली से कवर करवा देते हैं. जब जाली नई-नई लगाई जाती है, तो वो साफ-सुथरी होती है, लेकिन समय के साथ इसी जाली में धूल भर जाती और ये काली पड़ने लगती है. ऐसे में ये जाली बालकनी को भद्दा लुक देने लगती है. इसे साफ करना भी आसान नहीं होता है. लेकिन लोग सोचते हैं कि बालकनी को कवर करने के लिए जाली के अलावा कोई ऑप्शन होता नहीं. अगर आप भी उन्हीं में शामिल हैं तो आप बहुत सी चीजों से अनजान हैं. 

दरअसल, बालकनी को कवर करने के लिए जाली के अलावा भी कई ऐसे स्टाइलिश ऑप्शन हैं, जो घर को मॉडर्न लुक देने के साथ उसे खुला-खुला बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. अगर आप अपनी बालकनी को खूबसूरत बनाने के साथ कबूतरों की परेशानी से भी छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कई स्टाइलिश ऑप्शंस आजमा सकते हैं. आज हम आपको बालकनी को कवर करने के 6 स्टाइलिश तरीके बताने वाले हैं, जो ना सिर्फ कबूतरों को बालकनी से दूर रखते हैं बल्कि उसे सुंदर दिखने में भी मदद करते हैं.

1. बांस या लकड़ी के रोलर ब्लाइंड्स लगाएं: अगर आप बालकनी को कवर करने के लिए स्टाइलिश ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो उसके लिए बांस, केन या लकड़ी के रोलर ब्लाइंड्स लगवा सकते हैं. ये बालकनी को नेचुरल लुक देते हैं और जरूरत के हिसाब से ऊपर-नीचे किए जा सकते हैं. इससे हवा और धूप का मजा लेने के साथ कबूतरों के आनजान को भी कुछ हद तक कम किया जा सकता है. हालांकि, ये कबूतरों को पूरी तरह रोकने का पक्का तरीका नहीं हैं.

2. आउटडोर रोलर शेड्स से दें मॉडर्न लुक: बालकनी को स्टाइलिश बनाने के लिए आउटडोर रोलर शेड्स भी अच्छा ऑप्शन हैं. ये धूप और धूल से बचाने के साथ बालकनी को साफ-सुथरा लुक देते हैं. इन्हें जरूरत के हिसाब से खोल या बंद कर सकते हैं. हल्के रंग के शेड्स बालकनी में रोशनी बनाए रखते हैं, लेकिन ये कबूतरों को पूरी तरह नहीं रोकते.

3. पौधों से बनाएं खूबसूरत ग्रीन स्क्रीन: बालकनी में हरियाली पसंद है, तो लंबे प्लांटर बॉक्स, बेल वाले पौधों या वर्टिकल गार्डन से ग्रीन स्क्रीन तैयार कर सकते हैं. इससे बालकनी खूबसूरत दिखती है और थोड़ी प्राइवेसी भी मिलती है. हालांकि, पौधे कबूतरों को पूरी तरह रोक नहीं सकते. इन्हें इस तरह लगाएं कि पक्षियों को बैठने या घोंसला बनाने की जगह न मिले.

4. बांस या केन की स्क्रीन लगाएं: बालकनी को कवर करने के लिए बांस या केन की स्क्रीन लगा सकते हैं. अगर आपको नेचुरल और बोहो लुक पसंद है, तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे रेलिंग के पास या बालकनी के किसी हिस्से में लगाया जा सकता है. स्क्रीन चुनते समय उसके गैप का ध्यान रखें, ताकि कबूतरों के अंदर आने के चांस कम होते हैं.

Advertisement

5. स्लाइडिंग ग्लास पैनल से दें प्रीमियम लुक: बालकनी को प्रीमियम लुक देने के लिए स्लाइडिंग ग्लास पैनल लगवा सकते हैं. इससे बाहर का नजारा साफ नजर आता है और पैनल बंद करने पर कबूतरों को अंदर आने से रोका जा सकता है. ऐसा डिजाइन चुनें, जिसे जरूरत पड़ने पर खोला जा सके, ताकि हवा आती रहे. इन्हें लगवाने से पहले बिल्डिंग के नियम भी चेक कर लें.

6. पतली मेटल स्क्रीन या वर्टिकल केबल लगाएं: ट्रेडिशनल जाली के बजाय पतली वर्टिकल मेटल केबल या स्लिम मेटल स्क्रीन भी चुन सकते हैं. ये बालकनी को मॉडर्न लुक देती हैं और जगह खुली-खुली दिखती है. कबूतरों को रोकने के लिए स्क्रीन के बीच की दूरी, उसकी मजबूती और सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement