scorecardresearch
 

दाे मुंहे बालों से छुटकारा पाने का ये है सबसे आसान उपाय...

दो मुंह वाले बालों की समस्या आपके अच्छे खासे लुक को खराब कर सकती है और ऐसा अक्सर रूखे बालों के साथ होता है. इस समस्या से बचने के लिए आप बस ये एक उपाय कर सकते हैं...

Advertisement
X
रूखे बालों में इस तरह की समस्या ज्यादा होती है.
रूखे बालों में इस तरह की समस्या ज्यादा होती है.

बालों का खूब ख्याल रखने के बाद भी अगर आपके बाल दो मुंहे हो जाते हैं तो चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि आपके घर पर मौजूद कुछ चीजों से ही इस समस्या को आसानी से हल किया जा सकता है. इसी के साथ हेल्दी डाइट लें और लीक्विड फूड का इनटेक ज्यादा लेने से भी लाभ मिलेगा.

आइए जानें, कैसे पाएं दो मुंहे बालों से छुटकारा...

1. दही-पपीते का पैक
150 ग्राम पपीता और आधा कप दही का पेस्ट बना कर इसे बालों पर लगाएं. सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें. आपको फर्क जल्द ही नजर आने लगेगा.

2. एग हेयरमास्क
एक बॉउल में एक अंडे का पीला भाग, तीन चम्मच अच्छी तरह मिला लें. अब इस पैक को बालों में लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद बालों को शैंपू से अच्छी तरह धो लें.

Advertisement

3. शहद-दही का पैक
एक कप दही में एक चम्मच शहद मिलाकर इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लगाते हुए सिरों तक लगाएं और 15-20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें. उसके बाद इस पैक को धो लें.

Advertisement
Advertisement