scorecardresearch
 

कामेच्छा बढ़ाने के साथ ही और कई बीमारियों में कारगर है हींग

दाल में तड़का लगाने से लेकर सब्जी में खुशबू के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. आमतौर पर ये गहरे लाल या फिर भूरे रंग की होती है. मसाले के तौर पर इस्तेमाल होने वाली हींग के कई और भी फायदे हैं.

Advertisement
X
Asafoetida
Asafoetida

आपको कंगना रानोट की सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' का वो सीन तो याद ही होगा, जिसमें वो सात-समंदर पार से अपने सारे रिश्तेदारों और सहेलियों को फोन करके हींग का अंग्रेजी नाम पूछती हैं. फिल्म में तो उन्हें हींग का अंग्रेजी नाम नहीं पता चलता है, लेकिन हम आपको बता दें कि हींग को अंग्रेजी में Asafoetida कहते हैं.

तेज गंध वाली हींग भारतीय व्यंजनों में खुशबू और स्वाद के लिए खासतौर पर इस्तेमाल की जाती है. दाल में तड़का लगाने से लेकर सब्जी में खुशबू के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. आमतौर पर ये गहरे लाल या फिर भूरे रंग की होती है. मसाले के तौर पर इस्तेमाल होने वाली हींग के कई और भी फायदे हैं .

1. अपच हो जाने पर
अपच हो जाने की स्थ‍िति में हींग का सेवन करना बहुत फायदेमंद रहता है. गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. अगर आपको बदहजमी की शिकायत है तो आप एक कप पानी में हींग की कुछ .

2. सांस संबंधी समस्याओं में
हींग का इस्तेमाल श्वसन नाल से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए किया जाता है. अगर आपको बलगम या फिर छाती में दर्द की शिकायत है तो आप इसका उपचार अपना सकते हैं.

Advertisement

3. पुरुषों में ताकत बढ़ाने के लिए
हींग का इस्तेमाल खासतौर पर पुरुषों के लिए बहुत कारगर है. साथ ही ये कामेच्छा को भी बढ़ाती है.

4. माहवारी के दर्द में राहत
माहवारी के दौरान ज्यादातर महिलाओं को पेट में दर्द और मरोड़ की शिकायत हो जाती है. ऐसे में आप चाहे तो चुटकी भर हींग को पानी के साथ ले सकती हैं. ऐसा करने से लाभ होता है.

5. दर्द निवारक के तौर पर
हींग का इस्तेमाल कई तरह के दर्द दूर करने के लिए किया जाता है. लेप करने से लाभ होता है और अगर आपके दांतों में दर्द है तो आप इसे नींबू की कुछ बूंदों के साथ मिलकार प्रभावित दांत पर लगा सकते हैं. ऐसा करने से फायदा होता है.

Advertisement
Advertisement