scorecardresearch
 

जाड़े में मसाज से पाएं रूखी त्वचा से छुटकारा...

सर्दियों के मौसम में त्वचा रूखी होने के साथ ही मांसपेशियों में दर्द भी होता है. लेकिन आप बॉडी मसाज करवा कर इन से छुटकारा पा सकते हैं.

Advertisement
X
जाड़े में मसाज के फायदे
जाड़े में मसाज के फायदे

जाड़े के मौसम में त्वचा रूखी होने लगती है. तापमान में ठंडक के कारण त्वचा में पानी और पोषक तत्वों की कमी होने लगती है. कई बार सूखी त्वचा की वजह से त्वचा पर बारीक धारियां और झुर्रियां भी नजर आने लगती हैं.

लेकिन थोड़े से देखभाल से आप रूखी त्वचा से पा सकते हैं. मॉश्चराइजर लगाना तो इसका विकल्प है ही लेकिन बॉडी मसाज से भी आप अपनी त्वचा के रूखेपन से निजात पा सकते हैं. जानते हैं इस मौसम में किस तरह का मसाज लेना चाहिए:


ऑयल मसाज: ठंड में मांसपेशियों और के जोडों में अकड़न हो जाती है. ऑयल मसाज से मांसपेशियों और हड्डियों के जोडों को गति मिलती है, जो शरीर के लिए लाभदायक होती है. मसाज के बाद स्टीम लेना भी अच्छा रहता है. स्टीम से ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है. इस स्वीडिश मसाज भी कहा जाता है. इसमें तिल और सनफ्लॉवर के तेल का प्रयोग कर मसाज की जाती है.

Advertisement


हॉट स्टोन मसाज: इसमें लावा से निकले पत्थर का प्रयोग कर मसाज की जाती है. इस पत्थर में हीट देर तक रहती है, जिसके प्रयोग से सर्दियों में मसाज करने पर जोड़़ों को काफी राहत मिलती है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement