scorecardresearch
 

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ने किया ताजमहल का दीदार, फ्लोरल ड्रेस में लगीं रॉयल प्रिंसेस, पति संग डायना बेंच पर दिए पोज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप ने पति माइकल बुलोस संग अचानक आगरा पहुंचकर सबको चौंका दिया. चिलचिलाती गर्मी में टिफनी येलो फ्लोरल मैक्सी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. दोनों ने ताजमहल की मशहूर डायना बेंच पर तस्वीरें खिंचवाईं, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

Advertisement
X
टिफनी ट्रंप अपने पति के साथ ताजमहल देखने पहुंची. (PHOTO: ITG)
टिफनी ट्रंप अपने पति के साथ ताजमहल देखने पहुंची. (PHOTO: ITG)

Tiffany Trump Taj Mahal Photos: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप इन दोनों भारत आई हुई हैं और अपने इस निजी दौरे में वो पहले दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर और फिर आगरा का ताजमहल देखने पहुंचीं. इस दौरान उनके साथ उनके पति माइकल बुलोस, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गौर और कुछ बेहद खास लोग मौजूद रहे. सोशल मीडिया पर ट्रंप की बेटी टिफनी की फोटोज और वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रही हैं. 

टिफनी ने लगभग एक घंटे तक ताजमहल में रुककर उन्होंने संगमरमर की इस बेमिसाल ऐतिहासिक धरोहर की बारीकियों को करीब से जाना. इतना ही नहीं उन्होंने यहां अपनी कई सारी फोटोज भी क्लिक करवाई.  ताजमहल में टिफनी का लुक भी सुर्खियां बटोर रहा है, उन्होंने बेहद सुंदर फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं.

फ्लोरल समर लुक में बिखेरा जलवा

ताजमहल के दीदार के लिए टिफनी ट्रंप ने बेहद खूबसूरत और रिफ्रेशिंग समर लुक कैरी किया था. उन्होंने येलो और हल्के नारंगी कलर के कॉम्बिनेशन वाली फ्लोरल प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस पहनी थी. शॉर्ट स्लीव्स और वी-नेकलाइन वाली इस ड्रेस में एक स्टाइलिश साइड स्लिट था, जो उनके लुक में मॉडर्न और ग्लैमरस टच एड किया.  इस ड्रेस का फैब्रिक और फॉल काफी क्लासी था, जो आगरा की चिलचिलाती गर्मी के लिहाज से एकदम परफेक्ट और कंफर्टेबल लग रहा था.

Advertisement

अपने बालों को टिफनी वेवी स्टाइल में खुला रखा था और आंखों पर ब्लैक सनग्लासेस लगाए हुए थे, जो उनके इस गॉर्जियस लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रहा था. पैरों में बेहद सोबर बेज कलर के फ्लैट लोफर्स पहने हुए थे, जो उनके स्टाइल और कंफर्ट दोनों को मैच कर रहे थे. अब बात करें उनके पति माइकल बुलोस भी उनके साथ ट्यूनिंग करते नजर आए. माइकल ने ओलिव ग्रीन कलर की जिपर टी-शर्ट और ब्राउन कलर के ट्राउजर के साथ सनग्लासेस लगाए हुए थे. इस सिंपल और सोबर आउटफिट में दोनों एकदम परफेक्ट कपल वाइब दे रहे थे.

डायना बेंच पर खिंचवाईं फोटोज

ताजमहल की खूबसूरती को देखकर टिफनी ट्रंप मंत्रमुग्ध हो गईं. उन्होंने अपने पति माइकल बुलोस के साथ ताजमहल परिसर में स्थित दुनियाभर में फेमस डायना बेंच पर बैठकर कई तस्वीरें खिंचवाईं. टिफनी ने अकेले भी इस खूबसूरत बैकग्राउंड के साथ पोज दिए. उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. 

आगरा में ताज का दीदार करने के बाद टिफनी ट्रंप अपने प्राइवेट जेट से राजस्थान के जैसलमेर के लिए रवाना हो गईं थी. बता दें कि भारत आने से ठीक पहले उन्होंने अपने पति के साथ मिस्र का भी दौरा किया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement