scorecardresearch
 

Desi Jokes: एक वैज्ञानिक ने शादी पर किया अनोखा प्रयोग, हुआ ये हाल... पढ़ें वायरल जोक्स

आज की भागदौड़भरी जिंदगी में हंसना जैसे कहीं खो सा गया है, जबकि एक छोटी सी मुस्कान भी पूरे दिन को बेहतर बना सकती है. अगर आप भी काम और टेंशन के बीच हल्का-फुल्का ब्रेक ढूंढ रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार वायरल चुटकुले. तो तैयार हो जाइए, थोड़ी मस्ती और ठहाकों के लिए!

Advertisement
X
देसी जोक्स
देसी जोक्स

> शादी को समझने के लिए एक वैज्ञानिक ने एक प्रयोग करना चाहा और शादी कर ली…
अब उसको ये समझ में नहीं आ रहा कि विज्ञान क्या होता है !!!

 

> प्रेमिका- जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं.
प्रेमी- लेकिन यह तो 13वीं मंजिल है.
प्रेमिका-अरे, यह शगुन-अपशगुन सोचने का वक्त नहीं है.
कूद जाओ...!

 

> एक गांव में किसी बुजुर्ग के मर जाने से स्कूल में छुट्टी हो गई.
स्कूल से आते वक्त बच्चों ने 2 बुजुर्गों को देखा तो एक बोला- देखो दो छुट्टी आ रही हैं !

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> एक बच्चा रो रहा था.
उसके पिता ने रोने का कारण पूछा?
बच्चा बोला - दस रुपये दो, तब बताऊंगा.
पिता ने बेटे को दस रुपये दे दिए और कहा - अब बताओ बेटे ! तुम क्यों रो रहे थे?
बच्चा बोला - मैं तो दस रुपये के लिए ही रो रहा था !!

 

Advertisement

> भिखारी- एक अदमी मुझसे पूछ रहा था कि मैं कितना कमा लेता हूं,
लेकिन मैं कुछ भी नहीं बोला और चुप रहा.
दूसरा भिखारी- ऐसा क्यों?
भिखारी- मुझे शक था कि कहीं ये इनकम टैक्स वाला तो नहीं है !

 

> टीचर- ये बताओ कि नदी में नींबू का पेड़ लगा है तो उसे कैसे तोड़ोगे?
स्टूडेंट- चिड़िया बनकर.
टीचर- तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा?
स्टूडेंट- जो नदी में नींबू का पेड़ लगाएगा...

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement