scorecardresearch
 

UCC, चारधाम यात्रा... नितिन नवीन ने थपथपाई धामी सरकार की पीठ, बोले- 2027 में भी हमारी होगी जीत

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं, जहां उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया. उन्होंने बूथ स्तर तक संगठनात्मक सक्रियता, जनसंपर्क और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान देने को कहा.

Advertisement
X
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम में मंच शेयर किया
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम में मंच शेयर किया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए उनका यह दौरा संगठन के नजरिये से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अपने दौरे के दौरान उन्होंने प्रदेश कोर कमेटी, सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों, जिला पंचायत अध्यक्षों, महापौरों, नगर पालिका अध्यक्षों, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं संगठन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों के साथ विस्तार से बातचीत की. 

धामी सरकार के कामकाज से संतुष्ट दिखे नितीन नवीन

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न बैठकों एवं संवाद कार्यक्रमों में संगठन को आगामी चुनावों के लिए अभी से पूरी मजबूती के साथ जुटने का संदेश दिया. उन्होंने बूथ स्तर तक संगठनात्मक सक्रियता, जनसंपर्क और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया. नितिन नवीन सीएम पुष्कर सिंह धामी की लीडरशिप और राज्य सरकार के काम से प्रभावित हुए और संतुष्ट भी दिखे. यही नहीं शनिवार को देहरादून में आयोजित एक महत्वपूर्ण गोष्ठी में उन्होंने खुले मंच से धामी सरकार की कार्यशैली और विकास कार्यों की सराहना की.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्य सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और सरकार ने कई ऐसे निर्णय लिए हैं, जिन्होंने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विशेष रूप से समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मातृशक्ति के सम्मान, महिला अधिकारों और सामाजिक समानता की दिशा में उत्तराखंड ने पूरे देश को नई दिशा देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहसिक नेतृत्व का परिचय देते हुए ऐसे फैसले लिए हैं, जो आने वाले समय में देश के लिए मॉडल साबित होंगे.

Advertisement

उत्तराखंड में तैयार हो रहा विकास और सुशासन का मॉडल

उन्होंने चारधाम यात्रा के सफल संचालन, आधारभूत संरचना विकास, पर्यटन विस्तार और जनहित से जुड़े कार्यों की भी सराहना की. साथ ही कहा कि उत्तराखंड में विकास और सुशासन का जो मॉडल तैयार हो रहा है, वह जनता के बीच भाजपा के प्रति विश्वास को और मजबूत कर रहा है. राजनीतिक गलियारों में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस दौरे को संगठन और सरकार दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला. भाजपा संगठन अब 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक अपनी तैयारियों को और तेज करने की दिशा में सक्रिय होता दिखाई दे रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement