scorecardresearch
 

नदी में उतार दी बोलेरो कार, अंदर बैठा था पूरा परिवार; फिर छत पर चढ़कर मस्ती करने लगा ड्राइवर

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के मोहन चट्टी के पास हिंवल नदी में हरियाणा नंबर की एक बोलेरो कार फंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि वाहन में परिवार समेत कई लोग सवार थे. कार फंसने के बाद चालक छत पर चढ़ा दिखाई दिया. 

Advertisement
X
परिवार को बैठकर नदी में उतार दी कार (Photo ITG)
परिवार को बैठकर नदी में उतार दी कार (Photo ITG)

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां हिंवल नदी में पर्यटकों से भरी एक बोलेरो कार फंस गई. बताया जा रहा है कि हरियाणा नंबर की इस गाड़ी में एक पूरा परिवार सवार था. नदी में कार फंसने के बाद चालक गाड़ी की छत पर चढ़ गया और मस्ती करता नजर आया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नदी में इस तरह वाहन उतारने से कार में सवार लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती थी.

मामला यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में मोहन चट्टी के पास रगवड़ इलाके का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, यहां हिंवल नदी के दूसरी ओर बने होटल तक पहुंचने के लिए कुछ पर्यटक अपने वाहन नदी में उतार रहे हैं. इसी दौरान एक बोलेरो नदी में फंस गई. वायरल वीडियो में नदी के पानी के बीच वाहन दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि गाड़ी में कई लोग सवार थे. कार के नदी में फंसने के बाद चालक उसके ऊपर चढ़ गया. इस दौरान वह बेफिक्र होकर मस्ती करता नजर आया. हालांकि, वीडियो से यह स्पष्ट नहीं होता कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल पाए या नहीं.

मोहन चट्टी के पास पहले भी फंसते रहे हैं वाहन

स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, इस जगह पर पर्यटकों के वाहन फंसने की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं. नदी के दूसरी ओर स्थित होटल तक जाने के लिए लोग पानी के बीच से गाड़ियां निकालने की कोशिश करते हैं. पानी की गहराई और नदी की स्थिति को नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है. नदी में पानी का बहाव और गहराई परिस्थितियों के अनुसार बदल सकती है. ऐसे में वाहन को सीधे पानी में उतारना यात्रियों के लिए जोखिम भरा हो सकता है. खासकर जब गाड़ी में बच्चे, महिलाएं या परिवार के अन्य सदस्य मौजूद हों, तब इस तरह का फैसला गंभीर खतरा पैदा कर सकता है. वीडियो के संबंध में लक्ष्मण झूला थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल से फोन पर संपर्क किया गया. उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है.

Advertisement

पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील

पहाड़ी क्षेत्रों में नदियों और बरसाती जलधाराओं के बीच वाहन ले जाना खतरनाक हो सकता है. नदी का तल असमान होने, पानी की गहराई का अंदाजा न लगने या अचानक बहाव बढ़ने से वाहन फंस सकता है. ऐसी स्थिति में यात्रियों के लिए बाहर निकलना भी मुश्किल हो सकता है. यमकेश्वर क्षेत्र में सामने आए इस वीडियो ने नदी में वाहन उतारने के जोखिम को फिर चर्चा में ला दिया है. पर्यटकों को चाहिए कि वे होटल या किसी अन्य स्थान तक पहुंचने के लिए सुरक्षित रास्ते का ही इस्तेमाल करें और स्थानीय प्रशासन की ओर से तय सुरक्षा निर्देशों का पालन करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement