scorecardresearch
 

जानलेवा 'कलाकारी'! दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर हादसों की वजह ये पेंटिंग?

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर देहरादून के आशारोड़ी क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं. इस बीच, सड़क किनारे लगे एक ऐसे बैनर की तस्वीर भी चर्चा में है, जो देखने में सड़क की पेंटिंग जैसा नजर आता है.

Advertisement
X
बीते एक महीने में आशारोड़ी क्षेत्र में चार से पांच हादसे सामने आ चुके हैं. (Photo: ITG)
बीते एक महीने में आशारोड़ी क्षेत्र में चार से पांच हादसे सामने आ चुके हैं. (Photo: ITG)

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर देहरादून के आशारोड़ी क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते गुरुवार को यहां एक दर्दनाक हादसे में ट्रक के सहचालक की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, बीते एक महीने में आशारोड़ी क्षेत्र में चार से पांच हादसे सामने आ चुके हैं. इन गंभीर हादसों में दो लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं.

लगातार सामने आ रहे हादसों के बीच अब सड़क किनारे लगे एक ऐसे बैनर की तस्वीर भी चर्चा में है, जो देखने में सड़क की पेंटिंग जैसा नजर आता है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि हादसों के पीछे पेंटिंग को वजह बताने से जुड़ा कोई तथ्य फिलहाल सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: पुलिस की चेकिंग देख बाइक भगाई, पत्नी सड़क पर गिरी... पति ने पलटकर भी नहीं देखा, Video

ऐसे में बैनर और हादसों के बीच का कनेक्शन जांच का विषय बन गया है. आशारोड़ी में लगातार हो रहे हादसे सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं के कारणों की पड़ताल को लेकर सवाल जरूर खड़े कर रहे हैं.

Advertisement

आशारोड़ी में लगातार सामने आ रहे हादसे इस बात की ओर जरूर इशारा करते हैं कि सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है. अब सवाल यह है कि इन दुर्घटनाओं के पीछे क्या कारण रहे और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे, वहीं, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement