scorecardresearch
 

बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु, चारधाम यात्रा को लेकर भक्तों में दिखा जबरदस्त उत्साह

चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. केदारनाथ धाम में अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि बद्रीनाथ धाम में यह आंकड़ा 3 लाख 24 हजार के पार पहुंच गया है.

Advertisement
X
चारधाम यात्रा में वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है. (Photo: PTI)
चारधाम यात्रा में वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है. (Photo: PTI)

चारधाम यात्रा 2026 में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है, देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, जिसके चलते चारों धामों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. हर दिन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

13 मई 2026 को यमुनोत्री धाम में 13,315, गंगोत्री में 13,403, केदारनाथ में 32,427 और बद्रीनाथ धाम में 21,260 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. वहीं अब तक की कुल यात्रा संख्या 12,60,478 पहुंच गई है.

इसमें यमुनोत्री में कुल 2,07,390, गंगोत्री में 2,05,425, केदारनाथ में 5,23,582 और बद्रीनाथ धाम में 3,24,081 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं.

बढ़ रही वाहनों का आवाजाही

चारधाम यात्रा में वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है. बद्रीनाथ धाम में शुक्रवार को 2,062 वाहन पहुंचे हैं और अब तक कुल 43,892 वाहन पहुंच चुके हैं. केदारनाथ धाम में आज 2,360 वाहन पहुंचे, जबकि कुल संख्या 36,609 हो गई है. 

यमुनोत्री धाम में आज 1,013 वाहन पहुंचे और कुल 20,164 वाहन पहुंच चुके हैं. इसके साथ ही गंगोत्री धाम में आज 1,230 वाहन पहुंचे हैं, जबकि अब तक कुल 20,825 वाहन पहुंच चुके हैं. चारों धामों में आज कुल 6,665 वाहन पहुंचे और कुल वाहनों की संख्या 1,21,490 हो गई है.

Advertisement

यात्रा के दौरान 40 लोगों की मौत

चारधाम यात्रा के दौरान अब तक स्वास्थ्य संबंधी कारणों से कुल 40 यात्रियों की मौत दर्ज की गई है. इनमें केदारनाथ में सबसे अधिक 22, बदरीनाथ में 7, यमुनोत्री में 6 और गंगोत्री में 5 श्रद्धालुओं की मौत हुई है. बता दें, अन्य किसी कारण या प्राकृतिक आपदा से मौत की सूचना नहीं है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement