scorecardresearch
 

मीडिया दिग्गज माइकल ब्लूमबर्ग 'स्मार्ट सिटी' प्रोजेक्ट को देंगे आर्थिक मदद

न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग नरेंद्र मोदी सरकार की स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए आर्थिक मदद देंगे.

Advertisement
X
prime minister narendra modi with Michael Bloomberg
prime minister narendra modi with Michael Bloomberg

न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग नरेंद्र मोदी सरकार की 'स्मार्ट सिटी' परियोजना के लिए आर्थिक मदद देंगे. ब्लूमबर्ग की संस्था 'ब्लूमबर्ग फिलेंथ्रॉफीज फाउंडेशन' और शहरी विकास मंत्रालय मिलकर इस प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे. इससे जुड़ी तमाम कागजी कार्रवाई महीनेभर में पूरी कर ली जाएंगी.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, 'ब्लूमबर्ग फिलेंथ्रॉफीज स्मार्ट सिटी मिशन में शहरी विकास मंत्रालय को आर्थिक मदद देगी. इस साझेदारी के तहत मंत्रालय को लगातार सहायता मुहैया कराई जाएगी. इसके जरिए लोग सही मायने में इस पहल से जुड़ सकेंगे क्योंकि शहर विकास योजनाओं को तैयार करने और उन पर अमल करने में लोग शिरकत करेंगे.'

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के अनुसार तमाम शहरों में मंत्रालय की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इस कॉम्पटीशन के तहत सभी शहरों को साबित करना होगा कि उनमें स्मार्ट सिटी बनने और उसे कायम रखने की क्षमता है या नहीं.

ब्लूमबर्ग फिलेंथ्रॉफीज परिजोजना के लिए शहरों के चयन में भी मदद करेगी.

Advertisement
Advertisement