प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के तहत सबसे पहले विशाखापत्तनम को डेवलप किया जाएगा. समुद्र किनारे बसे इस शहर को अमेरिकी कंपनी सिस्को सिस्टम स्मार्ट सिटी बनाएगी. कंपनी ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को इस बारे में जानकारी दी. सिस्को सिस्टम ग्लोबल लेवल की बड़ी आईटी नेटवर्किंग कंपनी है.
कंपनी ने मुख्यमंत्री को बताया कि बनाने के लिए जिस मॉडल को अपनाया जाएगा, उसी के तहत इलाहाबाद और अजमेर को भी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा.
सिस्को के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर पद्म वारियर और प्रेसिडेंट अनिल मेनन ने कहा कि कंपनी स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाने पर फोकस करेगी. इसके साथ ही के तहत ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध कराएगी. इसके अलावा कंपनी राज्य सरकार के साथ मिलकर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में डिजिटलाइजेशन का काम भी करना चाहती है.