scorecardresearch
 

काबुल में आत्मघाती हमले में 17 की मौत, 32 घायल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार की सुबह हुए आत्मघाती हमले में 17 लोगों की मौत हो गई है और 32 लोग घायल हो गए हैं. मारे गए लोगों में तीन पुलिस अधिकारियों के अलावा भारतीय भी शामिल हैं.

Advertisement
X

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार की सुबह हुए आत्मघाती हमले में 17 लोगों की मौत हो गई है और 32 लोग घायल हो गए हैं. मारे गए लोगों में तीन पुलिस अधिकारियों के अलावा भारतीय भी शामिल हैं. कुल कितने भारतीय मारे गए हैं इस पर सस्पेंस बना हुआ है.

रक्षा राज्यमंत्री पल्लम राजू ने कहा है कि वो हालात पर नजर रखे हुए हैं. तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. तालिबान के प्रवक्ता ने कहा है उसके पांच आत्मघाती हमलावरों ने उन दो होटलों को निशाना बनाया जिनमें विदेशी रुके हुए थे. हालांकि पुलिस के मुताबिक हमलावर दस्ते में तीन लोग शामिल थे.

Advertisement
Advertisement