अमृतसर एयरपोर्ट के पास रविवार रात ड्रोन एक्टिविटी की सूचना मिलने पर तीन उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 9 बजे राजासांसी के पास एक गांव में ड्रोन एक्टिविटी देखे जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद एहतियातन उड़ानों को डायवर्ट किया गया. वहीं, सुरक्षा बढ़ाने के लिए एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गई है, हालांकि ड्रोन एक्टिविटी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
ड्रोन एक्टिविटी की सूचना मिलने के बाद एयर इंडिया की दिल्ली से अमृतसर आ रही फ्लाइट AI-855 को वापस दिल्ली भेज दिया गया. वहीं, इंडिगो की मुंबई से अमृतसर आ रही फ्लाइट 6E-5028 को चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया. इसके अलावा, मलेशिया एयरलाइंस की कुआलालंपुर से अमृतसर आ रही फ्लाइट MH-118 को दिल्ली भेज दिया गया.
इस घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. हालांकि, ड्रोन एक्टिविटी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई.
यह भी पढ़ें: हूतियों पर PAK एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों का अटैक, ईरान के खिलाफ खुलकर आया सामने!
रविवार को दिल्ली से चेन्नई जा रही IndiGo की फ्लाइट की भी इमरजेंसी लैंडिंग की गई. दरअसल, उड़ान के दौरान एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने लगा. इसके बाद विमान को हैदराबाद डायवर्ट किया गया. विमान ने राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की. घटना के बाद यात्रियों को चेन्नई पहुंचाने के लिए दूसरे विमान का इंतजाम किया गया.
यह घटना 11 अक्टूबर को IndiGo की फ्लाइट 6E 6115 में हुई. एयरलाइन के मुताबिक, विमान में धुआं निकलने की जानकारी मिलते ही केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति को संभाल लिया. इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को हैदराबाद ले जाने का फैसला किया गया. एयरलाइन ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया है.