चंडीगढ़ (Chandigarh) भारत का एक शहर और केंद्र शासित प्रदेश (Union Territory) है, जो दो पड़ोसी राज्यों - पंजाब और हरियाणा की राजधानी है (Capital of Punjab and Haryana). उत्तर में शिवालिक पर्वत (Shivalik hill ) श्रृंखला की तलहटी में स्थित इस शहर की योजना, प्रसिद्ध फ्रांसीसी वास्तुकार ले कॉर्बूसियर ने बनाई थी (French architect Le Corbusier). इसका गठन 1 नवंबर, 1966 को किया गया था (Formation of Chandigarh).
चंडीगढ़ नाम 'चंडी (हिंदू देवी)' और 'गढ़ (किले)' से बना है. चंडीगढ़ के आसपास के शहर पंजाब में मोहाली (Mohali), न्यू चंडीगढ़, पटियाला, जीरकपुर और रूपनगर और हरियाणा में पंचकुला (Pachkula) और अंबाला (Ambala) हैं. चंडीगढ़, पंचकुला और मोहाली के महानगरीय क्षेत्र सामूहिक रूप से एक ट्राइसिटी बनाते है (Tricity) .
इतिहास के अनुसार चंडीगढ़ में सिंधु घाटी सभ्यता की कुछ बस्तियों का विस्तार था. 18 वीं शताब्दी के अंत में एक छोटे रियासत का स्थल रहा है. यहां के मणि माजरा इलाके में उस वक्त के किले का अस्तित्व अभी भी मौजूद है (History of Chandigarh).
यह शहर अपनी वास्तुकला और शहरी डिजाइन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है. यहां पंजाबी और हिंदी भाषा बोली जाती है (Language).
चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स को 2016 में यूनेस्को की विश्व धरोहर घोषित किया गया था (UNESCO World Heritage ). इस परिसर में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, पंजाब और हरियाणा विधानसभा के साथ-साथ ओपन हैंड (Open hand), शहीद स्मारक (Martyrs Memorial), जियोमेट्रिक हिल (Geometric Hill ) और टॉवर ऑफ शैडो (Tower of Shadow ) और रॉक गार्डन (Rock Garden) जैसे स्मारक शामिल हैं जो सैलानियों का ध्यान आकर्षित करती है. शहर में तोता पक्षी सेंच्यूरी (Parrot Bird Sanctuary), सुखना वन्यजीव सेंच्यूरी (Sukhna Wildlife Sanctuary) और सुखना झील (Sukhna Lake) प्रमुख पर्यटन स्थल है (Tourist Places of Chandigarh).
चंडीगढ़ भारत का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर माना गया है (Second Cleanest city of India).
चंडीगढ़ पुलिस के लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक और गर्व से भरा हुआ है. पुलिस बल को राष्ट्रपति के विशेष निशान यानी प्रेसिडेंट्स कलर से सम्मानित किया गया है. इस खास अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमें समाज को हर तरह के दूषण और बुराइयों से मुक्त कराकर विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना है. राष्ट्रपति का निशान मिलना किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के पुलिस बल के लिए सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है.
बीजेपी 4 नवंबर को चंडीगढ़ में दिन भर का सिख सम्मेलन करेगी. इसमें 1984 के सिख विरोधी दंगों और पीड़ितों के लिए इंसाफ की मांग पर खास चर्चा होगी. कार्यक्रम में पीड़ित परिवार, वकील, कानून के जानकार और बड़े नेता शामिल होंगे. आरपी सिंह तैयारियां देख रहे हैं.
मुंबई के यंग ऑलराउंडर मुशीर खान ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है. हरियाणा के खिलाफ पहले शतक जड़ने वाले मुशीर ने गेंदबाजी में 6 विकेट लिए. उनकी इस उपलब्धि के साथ मुंबई के लिए 1990-91 के बाद पहली बार किसी खिलाड़ी ने एक ही मैच में शतक और पांच विकेट लेने का कारनामा किया. मुंबई ने हरियाणा पर शिकंजा कस दिया है.
मानसा में दलजीत सिंह की मौत के बाद परिवार ने पुलिस पर जबरन शव ले जाने और पोस्टमार्टम से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. मृतक के परिवार का कहना है कि दलजीत की मौत नशे की ओवरडोज से हुई, जबकि पुलिस मामले को हत्या से जोड़ रही है. परिवार ने नशा तस्करों की गिरफ्तारी की मांग की है.
सलमान खान पंजाब में एक लग्जरी आवासीय परियोजना से जुड़े हैं, जिसमें छह टावर होंगे. यह पंजाब का पहला 'ब्रांडेड-रेजिडेंस' प्रोजेक्ट होगा और देश के किसी टियर-2 शहर में अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट होगा.
चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में ऑटोरिक्शा से जा रहे 17 वर्षीय छात्र नैतिक पर बाइक सवार दो लोगों ने गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ. पुलिस को शक है कि वारदात छात्रों के दो गुटों के हालिया झगड़े और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाने से जुड़ी है.
Chandigarh Tourist Places: चंडीगढ़ अपनी खूबसूरत सड़कों, हरे-भरे गार्डन, झीलों और शानदार आर्किटेक्चर के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. आज हम आपको यहां की 10 खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं.
Subman Gill Chandigarh Villa Tour: क्रिकेट स्टार शुभमन गिल का चंडीगढ़ वाला विला अपने आलीशान लुक के चलते बाहर से किसी फिल्मी सेट की तरह नजर आता है. उन्होंने हाल ही में मुंबई में एक 20 करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट भी खरीदा है.
दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ली है. काले बादलों, ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी के बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका जताई है. दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी अलर्ट जारी है. मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है.
हाल में रणजी ट्रॉफी के दौरान यशस्वी जायसवाल विकेट कीपिंग करते हुए नजर आए थे, अब इस पर सवाल उठ रहे हैं. भारतीय दिग्गज विकेटकीपर दीपदास गुप्ता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सितंबर महीने में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के तहत 6 सरकारी अधिकारियों समेत 8 लोगों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. ब्यूरो ने 23 केसों के चालान अदालतों में पेश किए और 4 आपराधिक मामले दर्ज किए.
अमृतसर एयरपोर्ट के पास ड्रोन एक्टिविटी की सूचना के बाद तीन उड़ानों को डायवर्ट किया गया. एयर इंडिया की दिल्ली से अमृतसर आ रही फ्लाइट AI-855 वापस दिल्ली भेजी गई, इंडिगो की मुंबई से अमृतसर आ रही फ्लाइट 6E-5028 को चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया, और मलेशिया एयरलाइंस की कुआलालंपुर से अमृतसर आ रही फ्लाइट MH-118 को दिल्ली भेजा गया.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेले गए तीसरे वनडे में शेरफेन रदरफोर्ड के आउट होने पर विवाद हो गया. नमन धीर की गेंद पर रदरफोर्ड का बल्ले से हल्का संपर्क हुआ और केएल राहुल ने कैच पकड़ लिया. मैदानी अंपायर के फैसले के बाद रिव्यू लिया गया, लेकिन अल्ट्राएज ने संपर्क की पुष्टि कर दी. इसके बाद रदरफोर्ड अंपायरों से बहस करते नजर आए.
शिक्षकों का कहना है कि वे अपनी मांग को लेकर बार-बार अधिकारियों और मंत्रियों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्हें चंडीगढ़ के वीआईपी इलाके में आकर मंत्रियों की कोठियों का घेराव करने पर मजबूर होना पड़ा.
चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल नितिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. नितिन का शव उनके ही घर से बरामद हुआ है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक हेड कांस्टेबल नितिन चंडीगढ़ पुलिस के हेडक्वार्टर में तैनात थे. घटना की जानकारी तब मिली जब पड़ोसियों ने गोली चलने की आवाज सुनी. आवाज सुनकर जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने नितिन को लहूलुहान हालत में पाया.
भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने टीम के लिए बड़ा टेस्ट बताया है. विंडीज 24 साल से भारत में द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीत सकी है. अगले साल वर्ल्ड कप क्वालिफायर से पहले सैमी टीम की प्रोग्रेस को देखना चाहते हें. उन्होंने शाई होप, अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, अल्जारी जोसेफ और विटेल लॉज की भी तारीफ की.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन के चंडीगढ़ स्थित ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है. यह कार्रवाई दिल्ली जल बोर्ड में हुए कथित घोटाले के मामले से जुड़ी हुई बताई जा रही है. ईडी की टीमें पंजाब और चंडीगढ़ के लगभग 26 ठिकानों पर लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं. चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला, मोहाली और लुधियाना में भी छापे मारे गए हैं.
चुनाव आयोग को लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है. चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस ने स्टेट इलेक्शन कमीशन ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया. चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान जब EC ऑफिस में घुसने की कोशिश की तो इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई. देखें पंजाब आजतक.
iPhone लंगर के तहत 10 यूनिट्स को बांटा है, जबकि उन्होंने 100 हैंडसेट बांटने का ऐलान किया था. दरअसल, इसके लिए वह एक सार्वजनिक स्थल पर एक बड़ा आयोजन करने जा रहे थे, जिसमें लोगों को चुना जाना था. स्थानीय अथॉरिटी ने उनको परमिशन देने से मना कर दिया.
Chandigarh iPhone Langar Stopped: चंडीगढ़ में 22 सितंबर को प्रस्तावित 'iPhone लंगर' को प्रशासन ने भगदड़ की आशंका के चलते रोका. आयोजक राकेश त्रेहान को नहीं मिली अनुमति. पढ़ें पूरी खबर...
Apple iPhone का लंगर होने जा रहा है, जिसमें लोगों को मुफ्त में आईफोन बांटे जाएंगे. यह कार्यक्रम चंड़ीगढ़ में 22 सितंबर को आयोजित होगा, जिसमें सभी के सामने ड्रॉ निकाले जाएंगे और चुने लोगों को सभी के सामने iPhone दिया जाएगा.