scorecardresearch
 

अमित शाह कल शाम पहुंचेंगे कोलकाता, CM पद को लेकर बंगाल बीजेपी में क्या चल रहा?

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट के बीच कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल शाम कोलकाता पहुंचेंगे.

Advertisement
X
बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है. (Photo: PTI)
बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है. (Photo: PTI)

पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक 8 मई को कोलकाता में बुलाई गई है. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक चयन किया जाएगा. पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है, जो 8 मई को कोलकाता पहुंचेंगे. इससे पहले अमित शाह आज पटना में हैं, जहां वे बिहार की सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार और बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लेंगे.

बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी किसे राज्य की कमान सौंपती है. 9 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए के सभी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के सीनियर मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है.

इससे पहले, नव-निर्वाचित बीजेपी विधायक आज यानी 6 मई को दोपहर 3 बजे कोलकाता स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक करेंगे. यह शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक तैयारी बैठक है.

ममता पर दिलीप घोष का तंज

बंगाल के खड़गपुर से जीते बीजेपी नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने के रुख पर तीखा हमला बोला है. घोष ने कहा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं होती और जनता ने उन्हें 15 साल का वक्त दिया था, लेकिन उन्होंने भ्रष्टाचार और हिंसा के अलावा कुछ नहीं किया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब एक दिन दुनिया छोड़नी पड़ती है, तो यह सिंहासन तो महज दो दिन का है. 

Advertisement

अगले कुछ दिनों के लिए गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम व्यस्त है. वे आज पटना में बिहार सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेंगे और फिर कल शाम कोलकाता के लिए रवाना होंगे. बंगाल बीजेपी के अंदर मुख्यमंत्री पद को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही है, लेकिन आखिरी फैसला विधायक दल की बैठक में ही लिया जाएगा. शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement