scorecardresearch
 

'भगवान राम भारत की आत्मा के स्रोत हैं', ट्रस्ट की बैठक के बीच प्रयागराज में बोले CM योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जो भव्य अयोध्या और श्रीराम मंदिर देश देख रहा है, वह अशोक सिंघल के संकल्प और सपने का परिणाम है. 1980 और 1990 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के दौरान पूरे देश में एक ही नारा गूंजता था- रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे.

Advertisement
X
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान राम देश की आत्मा हैं. (Photo: PTI)
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान राम देश की आत्मा हैं. (Photo: PTI)

एक तरफ राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक जारी है. दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में कहा कि भारत की आत्मा सनातन धर्म में बसती है और श्रीराम भारत की आत्मा के मूल स्रोत हैं.

उन्होंने कहा कि राम का मतलब राष्ट्र है. वह भारत की आत्मा के स्रोत हैं. सीएम योगी ने कहा कि आज जो भव्य अयोध्या और श्रीराम मंदिर देश देख रहा है, वह अशोक सिंघल के संकल्प और सपने का परिणाम है. 1980 और 1990 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के दौरान पूरे देश में एक ही नारा गूंजता था- रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे.

सीएम योगी ने कहा कि उस समय एक और नारा युवाओं में जोश भरता था कि मंदिर के काम न आए, ये जवानी बेकार है. उन्होंने कहा कि उस दौर के युवाओं ने अशोक सिंघल के नेतृत्व में पूरे देश में राम मंदिर आंदोलन का शंखनाद किया. राम मंदिर आंदोलन ने राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा दी.

---- समाप्त ----
Live TV

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की. साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और प्रेरणा स्थल पर लगाई गई तीन महापुरुषों डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और अशोक सिंघल की प्रतिमाओं का लोकार्पण किया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement