scorecardresearch
 

टीम में कौन लेगा बुमराह की जगह? लाइन में ये चार गेंदबाज, BCCI जल्द करेगा नाम का ऐलान

जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद कई गेंदबाजों पर इस समय बीसीसीआई की नजरें हैं. आकिब नबी और अंशुल कंबोज में से किसी एक गेंदबाज को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में एंट्री मिल सकती है.

Advertisement
X
 इन 4 पेसर्स पर टिकी नजरें (PHOTO: Reuters)
इन 4 पेसर्स पर टिकी नजरें (PHOTO: Reuters)

भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे से ठीक पहले एक बड़ा झटका लगा है. श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं. जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल हुए थे. बाएं घुटने में लगातार हो रही परेशानी के कारण इस दौरे से बाहर हो गए हैं.

पहले ऐसी खबरें थीं कि जसप्रीत बुमराह ने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. वह श्रीलंका में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. लेकिन ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हुए चेकअप के बाद यह सामने आया है कि बुमराह के बाएं घुटने में अभी भी दर्द और असहजता है.

भारतीय टीम मैनेजमेंट अपने सबसे बड़े मैच विनर के साथ कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहता. आगे एक लंबा क्रिकेट सीजन है, ऐसे में टीम की पहली प्राथमिकता बुमराह को पूरी तरह से फिट करना है. हालांकि, बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने अभी तक आधिकारिक तौर पर बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. लेकिन घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले 4 युवा तेज गेंदबाजों ने टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा दिया है.

Advertisement

आकिब नबी को मिल सकता है मौका

बुमराह की जगह लेने के मामले में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी सबसे आगे चल रहे हैं. आकिब का साल 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीजन बेहद शानदार रहा है. उन्होंने मात्र 10 मैचों में 60 विकेट लेकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इसके अलावा आकिब ने हाल ही में इंडिया-ए के साथ श्रीलंका का दौरा किया था, जिससे उन्हें वहां की पिचों का अच्छा अनुभव है. वह नई गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने के साथ-साथ निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-  VIDEO: 'अगर ये दोस्ती नहीं फिर मुझे नहीं पता कि दोस्ती किसे कहते हैं', सचिन तेंदुलकर ने दिखाया असली याराना

अर्शदीप सिंह पर भी रहेगी नजरें 

अर्शदीप सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. टीम इंडिया के मौजूदा पेस अटैक में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की कमी है और अर्शदीप इस कमी को पूरा कर सकते हैं. श्रीलंका की पिचों पर नई गेंद से उनकी स्विंग काफी खतरनाक साबित हो सकती है. फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अर्शदीप ने 22 मैचों में 67 विकेट लिए हैं, जिसमें दो बार 5 विकेट हॉल शामिल है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

अंशुल कंबोज की लग सकती है लॉटरी 

Advertisement

हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज भी इस रेस में बने हुए हैं. अंशुल पहले ही भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने इंडिया-ए के साथ श्रीलंका का दौरा किया था और गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में लंबे स्पैल फेंके थे. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच इसी मैदान पर खेला जाना है. गाले की पिच और परिस्थितियों की अच्छी समझ अंशुल को बाकी गेंदबाजों से एक कदम आगे रखती है.

ये भी पढ़ें-  25 छक्के, 15 चौके और 233 रन... अभिषेक शर्मा ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, विपक्षी गेंदबाज हुए बेबस 

यश ठाकुर कर सकते हैं सरप्राइज

यश ठाकुर भी चयनकर्ताओं की रडार पर हैं. उन्होंने भी इंडिया-ए के साथ श्रीलंका का दौरा किया था, जहां दो फर्स्ट-क्लास मैचों में 5 विकेट अपने नाम किए थे. यश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में सीनियर टीम के लिए अपना डेब्यू भी किया है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement