scorecardresearch
 

TMC में बगावत, लेकिन ध्यान INDIA ब्लॉक पर... बंगाल में घमासान के बीच दिल्ली आ रहीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद सत्ता गंवाने वाली ममता बनर्जी के सामने अब अपनी ही बनाई पार्टी को बचाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है. बंगाल में टीएमसी के 80 में से 60 विधायक बागी हो गए हैं. इस बीच, ममता बनर्जी दिल्ली आ रही हैं. वह अभिषेक बनर्जी के साथ इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होंगी.

Advertisement
X
8 जून को होनी है इंडिया ब्लॉक की बैठक (File Photo: ITG)
8 जून को होनी है इंडिया ब्लॉक की बैठक (File Photo: ITG)

पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के साथ सत्ता गंवाने वाली ममता बनर्जी की सियासत डंवाडोल है. ममता की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस टूट की कगार पर है. टीएमसी से निलंबित विधायक संदीपन साहा की अगुवाई में बागी गुट ने विधानसभा पहुंचकर ऋतब्रत बनर्जी को नेता विपक्ष बनाने का दावा किया है. बागी गुट ने दावा किया है कि टीएमसी के 50 से अधिक विधायकों का समर्थन ऋतब्रत के साथ है. इन सबके बीच ममता बनर्जी दिल्ली आ रही हैं.

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नई दिल्ली में 8 जून को होने जा रही इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होंगी. ममता बनर्जी के साथ ही उनके भतीजे और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी भी इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होंगे.

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब ममता बनर्जी अपनी ही पार्टी में बगावत से जूझ रही हैं. विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी ने शोभनदेव चट्टोपाध्याय को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने का ऐलान किया था. टीएमसी के विधायकों ने बगावत कर दी और ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाने का दावा विधानसभा पहुंचकर कर दिया है. बागी विधायकों की संख्या 60 बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: ऋतब्रत-संदीपन साहा... दो नेता जिन्होंने ममता के हाथों से छीन लिया TMC का कंट्रोल

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद इंडिया ब्लॉक की यह पहली बड़ी बैठक हैं, जिसमें विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शामिल हो रहे हैं. कहने के लिए इंडिया ब्लॉक की एक बैठक पिछले साल जुलाई में हुई थी, लेकिन यह आमने-सामने की मुलाकात नहीं थी. वर्चुअल माध्यम से हुई इस मीटिंग में इंडिया ब्लॉक के सभी दलों के शीर्ष नेता शामिल नहीं हुए थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ममता के साथ 'महाखेला', 60 विधायकों की बगावत, TMC टूटेगी या बागी करेंगे कब्जा?

साल 2025 के ही अगस्त महीने में राहुल गांधी ने इंडिया ब्लॉक के नेताओं को डिनर पर भी बुलाया था. तब डिनर का एजेंडा उपराष्ट्रपति चुनाव, एसआईआर और वोट चोरी जैसे मुद्दे एजेंडा थे. बता दें कि 2024 चुनाव के बाद से ही इंडिया ब्लॉक के भविष्य को लेकर सवाल उठते रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement