scorecardresearch
 

IMD Weather Update: नॉर्थ इंडिया में गर्मी का सितम, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यो में हीटवेव का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम

IMD ने पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि उत्तर भारत के कई हिस्सों में लू और भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी. आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल.

Advertisement
X
IMD Weather Alert: Northeast to See Rain While North India Battles Heatwave (File Photo- PTI)
IMD Weather Alert: Northeast to See Rain While North India Battles Heatwave (File Photo- PTI)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों के मौसम को लेकर अहम चेतावनी जारी की है. पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है, जबकि उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले दो दिनों तक लू और भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

2-3 दिन में आगे बढ़ेगा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून
IMD के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. 

पूर्वोत्तर और पश्चिमी तट पर भारी बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, असम, मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 29 जून तथा 2 और 3 जुलाई को कोंकण-गोवा में तथा 2 और 3 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र में भी बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.

पूर्वोत्तर में बारिश से नहीं राहत! इन राज्यों में 2 जुलाई तक IMD का अलर्ट, मौसम पर आया ये अपडेट

Advertisement

उत्तर भारत में लू का कहर जारी
IMD ने उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अगले दो-दिनों तक लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना जताई है. वहीं, 29 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा 29 और 30 जून को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी भीषण गर्मी के बीच लू (Heatwave) चल सकती है.

दिल्ली-एनसीआर को मिलेगी गर्मी से राहत
दिल्ली-एनसीआर में 29 जून को अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश, गरज-चमक, धूल भरी आंधी और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 30 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, जिससे तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी. दिल्ली में 2 जुलाई तक अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 

दिल्ली में कब मिलेगी गर्मी से राहत? IMD ने बताई मॉनसून की चाल 

IMD की लोगों से अपील की है कि, लू के दौरान पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें. वहीं, आईएमडी ने मछुआरों को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के पास अगले कुछ दिनों तक समुद्र किनारे न जाने की सलाह दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement