scorecardresearch
 

राज्यसभा सदस्यों के फेयरवेल में क्यों नहीं पहुंचे जेपी नड्डा? किरेन रिजिजू ने सदन में बताई वजह

राज्यसभा सदस्यों के फेयरवेल में बोलते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हमारे बीच कोई दीवार नहीं है. उन्होंने सदन में सरकार की ओर से यह भी भरोसा दिलाया कि पूर्व सदस्यों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए व्यवस्था की जाएगी.

Advertisement
X
रिजिजू बोले- सबके साथ मेरा अच्छा रिश्ता (Photo: Screengrab)
रिजिजू बोले- सबके साथ मेरा अच्छा रिश्ता (Photo: Screengrab)

राज्यसभा के 59 सदस्य जून तक रिटायर हो रहे हैं. उच्च सदन में बुधवार को रिटायर हो रहे सदस्यों को विदाई दी गई. राज्यसभा में सदस्यों की विदाई के मौके पर नेता सदन जेपी नड्डा मौजूद नहीं थे. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी वजह बताई और कहा कि नेता सदन जेपी नड्डा परिवार में एक सदस्य का निधन हो जाने की वजह से आज दिल्ली में नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि जो रिटायर होने वाले हैं और जो फिर से चुनकर आने वाले हैं, उन सबके साथ मेरा भी अच्छा रिश्ता रहा है. कुल 59 सदस्य रिटायर हो रहे हैं जून तक. नौ सदस्यों के फिर से चुनकर आने की जानकारी मुझे मिली है. किरेन रिजिजू ने कहा कि सिर्फ शुभेच्छा देने के लिए खड़ा हुआ हूं.  उन्होंने 'रुखसत हुआ तो आंख मिलाकर नहीं गया...' शायरी पढ़ी और कहा कि हमारे बूीच कोई दीवार नहीं है. हम मिलते रहेंगे.

यह भी पढ़ें: 'सदन के एक-एक सदस्य का सहयोग मिला, सबके प्रति आभार', फेयरवेल स्पीच में बोले हरिवंश

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हमारे बीच गर्मा-गर्म बहस भी होती है, हम एक-दूसरे से सहमत भी नहीं होते हैं. उन्होंने कहा कि पक्ष-विपक्ष में हैं, तो ज्यादातर समय सहमत नहीं होते हैं. रिजिजू ने आगे कहा कि लेकिन जब रिटायर होते हैं, तब हमारे भाव एक जैसे रहते हैं. रिटायर होने के बाद याद भी बहुत आता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मैं शायर नहीं, ये प्रतापगढ़ी का काम' राज्यसभा में बोले PM मोदी, खड़गे की डिमांड पर सुनाई शायरी

उन्होंने कहा कि सदस्यों ने जो विषय उठाया, हम सेक्रेटरी जनरल से बातचीत करके सरकार की ओर से इसकी व्यवस्था करेंगे कि किसी भी पूर्व सदस्य को कोई दिक्कत न हो. किरेन रिजिजू ने कहा कि इस सदन में आपका प्रदर्शन कैसा रहा, सदन इसका गवाह है. इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सदस्यों के योगदान की तारीफ की और कहा कि राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement